हैदरगढ़ बाराबंकी एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर आज ग्राम्यांचल पीजी कॉलेज सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कर विस्तृत रूप से चर्चा की गई ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने कहा कि आज देश को एक देश एक चुनाव की आवश्यकता है ऐसा होने से जहां साल दर साल चुनावी प्रक्रिया के चलते विकास कार्य प्रभावित नहीं होंगे वहीं देश को आर्थिक क्षति से भी बचाया जा सकेगा। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित तमाम प्रबुद्ध वर्ग एवं छात्र-छात्राओं से भी इस मुद्दे पर उनके विचार जाने।
कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ भाजपा नेता व ग्राम्यांचल पीजी कॉलेज के मुखिया पंडित सिद्धार्थ अवस्थी ने उपस्थित लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की । श्री अवस्थी ने कहा कि आज देश व प्रदेश मोदी योगी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है और इसी कड़ी में एक देश एक चुनाव इस देश के लोगों के लिए एक बड़ा ऐतिहासिक कदम सिद्ध होगा।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक दिनेश रावत ने भी एक देश एक चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि पूरे देश में इस मुद्दे पर रायसुमारी की प्रक्रिया चल रही है और शीघ्र ही हमें यशस्वी प्रधानमंत्री इसे कानूनी जामा पहनाने की दिशा में पहल कर सकते हैं ।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हैदरगढ़ रामदेव सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख सुनील सिंह प्रवेश सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष आलोक तिवारी राम तीरथ वर्मा मुन्नू सिंह जनाबी8र्दन शुक्ला पंकज मिश्रा सुशीyल जायसवाल बृजेश रावत रणवीर सिंह, सविता रावत, चांदनी रावत, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर लालमणि शुक्लाबड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व प्रबुद्ध नागरिकउपस्थित रहे।

