Barabanki: मेला रायगंज गांव में पुलिस चौपाल का आयोजन

सिरौली गौसपुर बाराबंकी जन संवाद मजबूत करने और ग्रामीणों की समस्या उनकी ही दहलीज पर सुनने के लिए बदोसराय पुलिस ने मेला रायगंज गांव के पंचायत भवन में पुलिस उपाधीक्षक की अध्यक्षता में चौपाल का आयोजन किया।

बदोसराय के कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार ने आयोजित पुलिस चौपाल का उद्देश्य बताते हुए विस्तार से जानकारियां दी ‌। सीओ रामनगर गरिमा पंथ ने कहां की महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा से पीड़ित महिलाएं बेबाक होकर अपनी बात चौपाल के माध्यम से पुलिस तक पहुंचा सकती है।

इसमें किसी प्रकार का संकोच न करें मामले की जानकारी होने के बाद की पुलिस आपकी मदद कर सकती है। इस दौरान गांव में 17 शस्त्र लाइसेंस के अतिरिक्त तीन हिस्ट्री सीटर जिसमे से सभी लोग गांव में रहकर मेहनत मजदूरी कर परिवार पाल रहे हैं।

चौपाल में मौजूद महिला व पुरुष से संवाद करते हुए परिचय किया गया ।तत्पश्चात घरेलू हिंसा से लेकर अन्य विवादों के बारे में जानकारी लिया। उन्होंने कहा कि चौपाल में सभी प्रकार की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।

चौपाल में मौजूद महिला समूह की अध्यक्ष इमराना तथा पंचायत सहायक फातिमा बानो ने सरकार की पहल की सराहना किया है।

इस मौके पर पुलिस स्टाफ के अतिरिक्त ग्राम प्रधान माजिद हाशमी शिवाली मियां अदीब मियां के अतिरिक्त ग्रामीण महिला व पुरुष मौजूद रहे।

Related posts