Lucknow News: आज स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज में बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्रों द्वारा बीएससी अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए एक विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निदेशक एसएमएस डॉ. आशीष भटनागर, महानिदेशक(तकनीकी) डॉ. भरत राज सिंह, एसोसिएट निदेशक डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. पी.के. सिंह, डीन इंजीनियरिंग डॉ. हेमंत कुमार सिंह,
विभागाध्यक्ष (एचएएस) डॉ. अजय सिंह यादव, विभागाध्यक्ष (सिविल इंजीनियरिंग) डॉ. आशा कुलश्रेष्ठ, विभागाध्यक्ष (मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) डॉ. कमलेश सिंह और सभी संकाय सदस्य उपस्थित थे।
इस अवसर पर बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र श्री सचिन कुमार और मिस अर्चना शर्मा को मिस्टर और मिस विदाई 2025 के विजेता घोषित किया गया, जबकि श्री आयुष गुप्ता और मिस अनुष्का यादव उपविजेता रहे।

