शामली ।मंगलवार को पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा के आवास पर कांग्रेसियों ने भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कांग्रेसियों ने शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया। 27 मई को भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के नेतृत्वकर्ता एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्य तिथि बड़ी धूमधाम से मनाई।

पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू व महात्मा गांधी विश्व स्तर के सर्वमान्य नेता रहे। स्वतंत्रता आंदोलन के बाद आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के तौर पर आधुनिक भारत का निर्माण करते हुए कृषि, शिक्षा, चिकित्सा के साथ भारत को मजबूत आर्थिक व औद्योगिक विकास किया। कांग्रेस सरकार में सभी क्षेत्र में विकास हुआ है सभी वर्गों के लोगों का सम्मान हुआ है।
वहीं इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश के आवास पर किसान मजदूर यूनियन पायलट के राष्ट्रीय अध्यक्ष तंवर तेजपाल गुर्जर का पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने फूल माला डालकर स्वागत किया। इस दौरान तंवर तेजपाल सिंह गुर्जर, ईश्वरपाल, हनीफ धोबी, रामपाल, राशिद, नत्थू कौरी, विपिन तंवर आदि मौजूद रहे।
