जिला रिपोर्टर
रायबरेली के प्रगति पुरम वार्ड नंबर 17 में सीवर और नाली की समस्या से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले एक साल से यह समस्या बनी हुई है।नगर पालिका में कई बार शिकायत की गई। सफाई कर्मचारी मौके पर आते हैं। वे सिर्फ देखकर वापस लौट जाते हैं। जल भराव के कारण सीवर टैंक का पानी सड़कों पर आ जाता है।
लोगों को गंदगी के बीच से निकलना पड़ता है।स्थानीय निवासी आशा सिंह, मोहम्मद शकील, गगन सिंह, शिव कुमार श्रीवास्तव और रिंकी कुमारी ने एक महीने पहले सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। लेकिन इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने हर संभव जगह गुहार लगाई है। अब उन्हें लगता है कि इस समस्या को सिर्फ मीडिया के माध्यम से ही उजागर किया जा सकता है।

