जिला रिपोर्टर
रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र के ग्राम बांसी पारान में मंगलवार देर रात एक गंभीर घटना सामने आई। ग्राम प्रधान दीपू सिंह के घर पर अज्ञात बदमाशों ने गोलीबारी कर दी।घटना रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच की है। प्रधान दीपू सिंह उस समय अपने कमरे में सो रहे थे। आमतौर पर वे घर के बाहर सोते थे, लेकिन उस दिन भंडारे के आयोजन की वजह से थके होने के कारण कमरे में सो गए।अज्ञात हमलावरों ने कमरे की खिड़की पर गोली चलाई।
गोली से खिड़की का कांच चकनाचूर हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बालेंदु गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली और जांच शुरू कर दी।इस घटना से बांसी पारान ग्राम में दहशत का माहौल है।
ग्राम प्रधान दीपू सिंह सुरक्षित हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

