Barabanki: डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस पर संगोष्ठी का आयोजन कर किया गया वृक्षारोपण

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रामनगर बाराबंकी

पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस पर आज भाजपा मंडल महादेवा में बीपीएन इंटरनेशनल एकेडमी बम्हनी महादेवा रामनगर में एक संगोष्ठी आयोजित कर वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह, विशिष्ट अतिथि नगर अध्यक्ष रामशरण पाठक व ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पं.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर अतिथि गणों ने किया।

आए हुए अतिथि गणों को मंडल अध्यक्ष अमित सिंह ने माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर कवि प्रमोद पंकज, मनोज मिश्रा शीत, शिवेश राजा व अयोध्या प्रसाद अवस्थी ने काव्य पाठ प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सबके लिए गौरव का विषय है जो हम सभी श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मना रहे हैं।

एमएलसी ने कहा कि डॉ.मुखर्जी अद्भुत प्रतिभा के धनी थे ,एक विधान एक प्रधान और एक निशान के सूत्र वाक्य पर आज की भाजपा सरकार आगे बढ़ रही है। हम सभी 2047 के पहले भारत को विकसित राष्ट्र बनाने पर लगे हुए हैं ।ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन देश के प्रति संपूर्ण रूप से समर्पित रहा है ।

हम सभी को उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। नगर अध्यक्ष रामशरण पाठक ने कहा कि हम सभी लोगों को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके बताए हुए सदमार्ग पर चलना चाहिए। भारत लाल सिंह, अशोक शुक्ला ,अयोध्या प्रसाद अवस्थी ,मंडल अध्यक्ष अमित सिंह ने भी श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला डाला।

वरिष्ठ भाजपा नेता राम सिंह वर्मा व पं.रविंद्र नाथ तिवारी को मुख्य अतिथि ने अंग वस्त्र देकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी शिव गोविंद अवस्थी ,एमएलसी प्रतिनिधि कुलदीप सिंह ,अनिल अवस्थी, महेश तिवारी, शीतला बाजपेई, सूर्य प्रकाश मिश्रा,प्रतिमा मिश्रा, रंजीत कौशल ,संजीव वर्मा ,पवन सैनी ,लालता तिवारी, अनिरुद्ध अवस्थी मोनू भास्कर, रामू मिश्रा, सतीश यादव, अमित अवस्थी, वैभव मिश्रा ,उपेंद्र सिंह ,दुर्गेश सिंह ,सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Related posts