Barabanki: मंडी परिषद से बनी सड़के हुई बदहाल

धारा लक्ष्य समाचार पत्र संवाद….

हैदरगढ़ बाराबंक। कई वर्ष पूर्व मंडी परिषद से बनी सड़क अब पूरी तरह बदहाल हो चुकी है उच्च अधिकारियों से कई बार इसकी शिकायत की गई परंतु इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

मामला हैदरगढ़ रायबरेली मार्ग पर टिकरा ग्राम की सड़क का है जो हाईवे से गांव को जाती है। इस दो किमी लंबी सड़क में गड्ढे होने के कारण कई लोग गिरकर गंभीर रूप से घायल भी हो चुके हैं बारिश के दिनों में इस मार्ग पर चलना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। गांव निवासी युवा कांग्रेस नेता रोहित मिश्रा द्वारा सांसद तनुज पूनिया को भी इस मार्ग की मरम्मत कराने का ज्ञापन दिया जा चुका है परंतु अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है।

Related posts