धारा लक्ष्य समाचार पत्र
इनरव्हील क्लब लखनऊ वेस्ट द्वारा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इस अवसर पर इनरव्हील क्लब के अध्यक्षा श्रीमती रश्मि गौड़, सदस्य श्रीमती रानी गिरी , श्रीमती अल्पना आरती एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री संजीव कुमार अग्रवाल जी उपस्थित रहे ।


इस कार्यक्रम के अंतर्गत अध्यक्षा महोदया द्वारा बच्चों को वृक्षों की उपयोगिता पर संदेश दिया कि वृक्षारोपण कर , उनका संरक्षण, देखरेख अवश्य करनी चाहिए । कार्यक्रम के अंत में क्लब के सदस्यों, विद्यालय परिवार के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को वृक्षारोपण एवं संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई ।।
