Barabanki UP:यातायात पुलिस कर्मी ने गुम हुए मोबाइल को वास्तविक स्वामी को सौंपा

धारा लक्ष्य समाचार

बाराबंकी। थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत लखपेड़ाबाग चौराहे पर ड्यूटी के दौरान यातायात पुलिस कर्मी मुख्य आरक्षी योगेंद्र वर्मा को सड़क किनारे एक मोबाइल फोन पड़ा हुआ मिला। उन्होंने बिना समय गंवाए मोबाइल को सुरक्षित अपने पास रखा और आस-पास मौजूद लोगों से पूछताछ कर वास्तविक स्वामिनी का पता लगाया। सत्यापन के उपरांत महिला को उसका मोबाइल सुरक्षित वापस दिया गया।

महिला द्वारा प्रसन्नता प्रकट करते हुए आभार व्यक्त किया गया एवं आमजनमानस द्वारा भी पुलिसकर्मी के इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। मालूम हो कि यातायात कर्मी योगेंद्र वर्मा का यह सराहनीय कार्य पुलिस विभाग की जनसेवा की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है।

Related posts