धारा लक्ष्य समाचार
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा थाना सतरिख क्षेत्रान्तर्गत पुलिस चौकी मोहद्दीपुर के कार्यालय व बैरक का उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात चौकी परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) रितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी कार्यालय/भवन संगम कुमार, प्रभारी निरीक्षक सतरिख धीरेन्द्र कुमार सिंह व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

