Barabanki UP:प्रभारी निरीक्षक व प्रधानाचार्य ने हरी झंडी दिखाकर किया तिरंगा रैली का शुभारंभ

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

बाराबंकी। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के द्वितीय चरण में अत्यन्त हर्षोल्लास के साथ तिरंगा रैली निकाली गई, जिसे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर राम किशन राणा व प्रधानाचार्य राधेश्याम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली लखपेड़ाबाग चौराहा व स्टेडियम के सामने से होते हुए कोतवाली के पास से वापस विद्यालय आ गई।

इस तिरंगा रैली में टी एस आई राम यतन यादव सहित इंस्पेक्टर पारसनाथ यादव,रामवचन प्रसाद, बड़ेल चौकी इंचार्ज रवींद्र कुमार सिंह,प्रदीप कुमार सिंह,अमरनाथ राय आदि तथा विद्यालय के शिक्षक अनीश कुमार, कृष्ण देव, उदयवीर सिंह, सुशील कुमार द्विवेदी, राम अधार भारती,निरंजन सिंह,अनुराधा यादव, त्रिलोकी नाथ ,बी पी निगम,नीलम देवी सहित समस्त शिक्षकों ने प्रतिभाग किया । इस तिरंगा रैली में लगभग 800 छात्रों ने भाग लिया।

Related posts