Barabanki UP: जल संरक्षण को लेकर शिवम बाजपेई किए गए सम्मानित

वाटर ऐड इंडिया संस्था ने दिया सर्टिफिकेट और प्रतीक चिन्ह।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

सिरौली गौसपुर बाराबंकी। स्थानीय ब्लॉक पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर को जल संरक्षण को लेकर वॉटर ऐड इंडिया ने प्रतीक चिन्ह और सर्टिफिकेट भेंट कर सम्मानित किया है।

विकासखंड सिरौली गौसपुर में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर शिवम बाजपेई को जल संरक्षण में वॉटर ऐड इंडिया ने भारत के टॉप 30 जल चैंपियंस मे चयनित कर सम्मानित किया है। यह सम्मान 21 जुलाई को वॉटर ऐड इंडिया संस्था के मुख्यालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान दिया गया है। शिवम बाजपेई ने बताया कि व्यक्तिगत कारणों से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके थे।

संस्था ने योगदान को देखते हुए सर्टिफिकेट आफ अप्रिशिएसन सम्मान पत्र, शर्ट, बैग, पेन और स्टील की पानी वाली बोतल उनके घर भेजा है। इससे पहले यूनिसेफ द्वारा संचालित यू – रिपोर्ट इंडिया के माध्यम से भी सम्मानित किया जा चुके हैं। जल संरक्षण के साथ-साथ समाज में सकारात्मक और प्रेरणा फैलाने के लिए भी निरंतर सक्रिय हैं।

उन्होंने बताया कि जल संरक्षण केवल पर्यावरण का मुद्दा नहीं बल्कि आने वाली पीढियां के अस्तित्व का सवाल है। हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए एक-एक बूंद पानी बचाने का संकल्प लेना चाहिए।

Related posts