Barabanki UP:शोषितों और पीड़ितों की बुलन्द आवाज थे मुकेश सिंह

धारा लक्ष्य समाचार

बाराबंकी। शोषितों और पीड़ितों की बुलन्द आवाज व सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले स्व मुकेश सिंह की जयंती के मौके पर भाकियू के 25 कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान किया।इसके साथ ही अलग अलग जगहों पर मरीजों को फल वितरित किये गए तथा जनपद के समस्त ब्लाकों में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अपने प्रिय किसान नेता की याद में पौधरोपण किया और पर्यावरण को बचाने का संकल्प भी लिया।

गौरतलब हो कि भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव रहे स्व मुकेश सिंह ने किसान,गरीब और मजदूरों की लड़ाई लड़ने के साथ ही नेत्रदान,देहदान रक्तदान और सामूहिक विवाह जैसे पुनीत कार्यक्रमो का आगाज कर जनपद में एक कुशल जननेता के रूप में अपनी पहचान बनाई थी।उनके इसी सेवा भाव को देखते हुए 12 अगस्त दिन मंगलवार को अपने चहेते किसान नेता की जयंती पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाई गई।जिला अध्यक्ष अनुपम वर्मा की अगुवाई में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

इसी क्रम में सीएचसी सतरिख में शिव शंकर सोनी,देवां व जहांगीराबाद में उत्तम सिंह,जैदपुर में शिवनरायन सिंह के द्वारा फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किये गए।इसके अलावा जनपद के सभी ब्लॉकों में कार्यकर्ताओ ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प भी लिया।

रक्तकोष प्रभारी डॉ गौरव वर्मा की देखरेख में ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में उत्साहित कार्यकर्ताओ ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।3 घण्टे चले इस कार्यक्रम में कुल 25 लोगो ने रक्तदान किया।रक्तदान करने वालो में मुख्य रूप से बृजेश कुमार,अतुल वर्मा, राहुल वर्मा, जितेन्द्र सिंह, संजय वर्मा, शशिकांत, मनोज कुमार, रवि कुमार, रामफेर, सुजीत कुमार, विवेक कुमार,शिवम वर्मा,अमन, अल्ताफ़, नितिन कुमार, महेश, शिव नरायन सिंह,शाहिद अली,वीरेन्द्र कुमार, शिवचन्द्र,सुनील वर्मा आदि शामिल रहे।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल,मीडिया प्रभारी सतीश वर्मा ‘रिन्कू’ ओम प्रकाश वर्मा,मुन्नालाल,रामानंद,देवेंद्र कुमार,शिव नरायन सिंह,जागेश्वर चौधरी,राजेश कुमार,संजय रस्तोगी,पन्नालाल,हाजी इम्तियाज,अरविन्द वर्मा,कुलदीप वर्मा,पप्पू वर्मा,आदि उपस्थित रहे।

Related posts