जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली के गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। अपनी ही मां का घर लूटने वाली कलयुगी बेटी सोनाली ने दोस्तों के साथ मिलकर सोने-चांदी के जेवरात उड़ा लिए। पीड़ित मां आशा अवस्थी ने थाने में तहरीर दी कि 25 अप्रैल को वह अपने पति गुड्डू अवस्थी और बेटी सोनाली के साथ हरियाणा कमाने गई थीं। घर में रखे जेवरात को सुरक्षित छोड़कर वे रवाना हुए थे,
लेकिन लालच के अंधेपन में बेटी ने अपनी सहेलियों मुस्कान, सुमन, हिमांशी संग मिलकर पूरे घर का सफाया कर दिया। पुलिस ने दबिश देकर चोरी के जेवर बरामद करते हुए चारों को गिरफ्तार कर लिया। अब यह चौकाने वाला मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां एक बेटी ने ही मां की गोद को कलंकित कर दिया।

