जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने मंगलवार को जीजीआईसी इंटर कॉलेज में एचडीएफसी बैंक के सहयोग से निर्मित आधुनिक स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया। ₹5 लाख की लागत से तैयार इस स्पार्क क्लास में छात्राओं को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी, जिससे उनकी शिक्षा अधिक रोचक और प्रभावी होगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह स्मार्ट क्लास न केवल छात्राओं की पढ़ाई को डिजिटल और आधुनिक बनाएगी,
बल्कि उनके समग्र व्यक्तित्व विकास में भी अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने इसे शिक्षा के डिजिटल रूपांतरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उद्घाटन कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक सहित कॉलेज की प्रधानाचार्या, अध्यापकगण, छात्राएं और एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। समारोह के दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं को आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

