बिचौलियों के खत्म होने से बीज से बाजार तक किसानों को सीधा लाभ गन्ना किसानों को 2.92 लाख करोड़ का अब तक का रिकॉर्ड भुगतान बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बाराबंकी के दौलतपुर गांव में पद्मश्री किसान राम सरन वर्मा के फार्म पर आयोजित किसान पाठशाला के आठवें संस्करण का शुभारम्भ किया। हजारों किसानों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में खेती का भविष्य सचिवालय के कमरों में नहीं, बल्कि खेतों की मिट्टी में लिखा जा रहा है। उन्होंने कहा…
Read MoreAuthor: News Desk
New delhi news: विदेश में फंसे भारतीयों के लिए रामबाण बना ‘मदद’ पोर्टल
Dhara Lakshya samachar नई दिल्ली। भारत सरकार के पास विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिकों की शिकायतों को तुरंत दूर करने के लिए एक मजबूत और मल्टी-चैनल सिस्टम है। सरकार ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन, वॉक-इन, ईमेल, सोशल मीडिया, चौबीसों घंटे मल्टीलिंगुअल हेल्पलाइन, ओपन हाउस और ‘मदद’, ‘सीपीजीआरएएमएस’ और ‘ई-माइग्रेट’ जैसे खास ऑनलाइन पोर्टल बना रखे हैं। विदेशों में रहने वाले भारतीयों की मदद के लिए ये ऑनलाइन पोर्टल किसी रामबाण से कम नहीं हैं, क्योंकि पिछले करीब दो वर्षों के अंतराल में मदद पोर्टल पर…
Read MoreNew delhi news: विदेश मंत्रालय के ई-सनद पोर्टल पर प्रोसेस हुए 10 लाख डॉक्यूमेंट्स
धारा लक्ष्य समाचार पत्र नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने साल 2017 में ई-सनद पोर्टल लॉन्च किया था, जिसका उद्देश्य कॉन्टैक्टलेस, फेसलेस, आसान, किफायती और कुशल ऑनलाइन अटेस्टेशन और एपोस्टिल सर्विस देना है। पोर्टल को लेकर अभी तक अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है और 30 नंवबर 2025 तक पोर्टल पर कुल 10,17,420 डॉक्यूमेंट्स प्रोसेस किए गए हैं। विदेश मंत्रालय ने राज्यसभा में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय से इस पोर्टल से जुड़े डॉक्यूमेंट के रियल-टाइम वेरिफिकेशन के संबंध में जानकारी मांगी…
Read Moreई पेपर पढ़ें प्रातः कालीन संस्करण बाराबंकी से प्रकाशित हिन्दी दैनिक धारा लक्ष्य समाचार पत्र 12 दिसम्बर 2025
Sitapur UP: जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण और सख्त कार्रवाई — शैक्षिक व्यवस्था में लापरवाही पर फटकार, ग्राम विकास अधिकारी निलंबित
विद्यालय में अव्यवस्थाओं पर डीएम के कड़े निर्देश; योजनाओं में अनियमितताओं पर खैराबाद के ग्राम विकास अधिकारी शैलेंद्र सिंह सस्पेंड धारा लक्ष्य समाचार सीतापुर संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने विकास खण्ड परसेण्डी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय बेदौरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिड-डे-मील, रसोईघर, सामग्री की गुणवत्ता तथा कक्षा-कक्षों की शिक्षण व्यवस्था का गहन परीक्षण किया। रसोइयों को निर्धारित यूनिफॉर्म में कार्य करने, खाद्यान्न का पर्याप्त स्टॉक रखने और रसोईघर की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कक्षा-2, 5 व 6…
Read MoreBarabanki Uttar Pradesh: 14 साल की उम्र में हाफिज-ए-कुरान बने मो. यूसुफ, बधाई देने वालों का तांता लगा
धारा लक्ष्य समाचार पत्र मोहसिन रजा सतरिख बाराबंकी। मात्र 14 वर्ष की आयू में पूरा कुरान-ए-पाक याद कर हाफिज-ए-कुरान बनने का गौरव हासिल करने वाले पूर्व प्रधान अब्दुल तव्वाब के पुत्र मोहम्मद यूसुफ की उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर। मदरसा जामिया नुरुल हुदा, कस्बा सतरिख में आयोजित समारोह में बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस अवसर पर बलछत प्रधान आफताब आलम, हाजी सब्बार (अब्दुल तव्वाब के पिता), मोहम्मद नायाब, जीशान, शान मोहम्मद सहित कई सामाजिक लोगों ने हाफिज मोहम्मद यूसुफ को फूल-मालाएं पहनाकर और तोहफे देकर…
Read MoreBarabanki Uttar Pradesh:फर्जी गवाही लगाकर लगा दी आख्या थाना असंद्रा
धारा लक्ष्य समाचार पत्र जनपद बाराबंकी के थाना असंद्रा क्षेत्र के भवानियापुर श्री राम जानकी मठ के बाबा मुकुंद पुरी ने थाना असंद्रा के उपनिरक्षक बाल कृष्ण द्विवेदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि मेरे मंदिर पर पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र कि जांच भेजी गई प्रार्थी के बिना मौके पर मिले गार्ड जिसकी फोटो आख्या में बिना वर्दी के लगाई गई। जिसका हवाला देकर मनगढ़ित कहानी बना कर उसमें फर्जी आख्या लगा दी गई जिस गवाह को उपनिरीक्षक द्वारा प्रार्थी के प्रार्थना पत्र में गवाह बनाया…
Read Moreन्यूयार्क न्यूज : ‘अफगान लोगों पर हमला एक्ट ऑफ वॉर’, यूएन में भारत ने पाक की खोली पोल
धारा लक्ष्य समाचार पत्र न्यूयॉर्क। भारत ने अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर पर हुए संघर्ष और उसके बाद पाकिस्तान की तरफ से किए गए हवाई हमलों की कड़ी निंदा की है। भारत ने कहा कि अफगानिस्तान को ‘ट्रेड और ट्रांजिट टेररिज्म’ का शिकार होना पड़ रहा है, क्योंकि एक जमीन से घिरे देश के लोगों के लिए रास्ते ही बंद कर दिए गए हैं। न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर हुई सुरक्षा परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पी. हरीश ने अफगानिस्तान…
Read MoreNew delhi news: विदेश राज्यमंत्री का केन्या दौरा, पर्यावरण, सांस्कृतिक कूटनीति पर जोर
धारा लक्ष्य समाचार पत्र नैरोबी। विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह केन्या के दौरे पर हैं, जहां वे उच्च-स्तरीय राजनयिक बैठकों, पर्यावरणीय सहयोग वार्ता और महत्वपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। यह अफ्रीकी और अंतरराष्ट्रीय हितधारकों के साथ भारत की साझेदारी की बहुआयामी प्रकृति को दर्शाता है। सिंह 9 दिसंबर को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा (यूएनईए) के सातवें सत्र में भाग लेने के लिए केन्या रवाना हुए थे। राज्यमंत्री सिंह ने रूसी संघ के प्राकृतिक संसाधन और पर्यावरण उप मंत्री दिमित्री टेटेनकिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। उन्होंने एक्स पर साझा की…
Read More