कांग्रेसियों ने लालगंज के गांधी चबूतरा से ज्ञानेश कुमार के खिलाफ निकाल बाइक रैली।

राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर वोट कर गद्दी छोड़ के नारे के साथ निकाली रैली। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्ट उमानाथ यादव  रायबरेली रायबरेली/सरेनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ब्लाक लालगंज के कांग्रेसियों ने गांधी चबूतरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया इसके बाद सभी कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इस्तीफा दो नारे को बुलंद करते हुए गांधी चौराहा गुरबक्श गंज चौराहा बड़ी बिल्डिंग बेहटा चौराहा सहित कई मार्गो से होते हुए…

Read More

लालगंज में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से ऑटो सवार मासूम की मौत, आठ लोग घायल

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रणगांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सीएनजी ऑटो रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार आठ वर्षीय मासूम विहान की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), लालगंज पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने आठ वर्षीय विहान को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य…

Read More

डंपर-बाइक की भीषण भिड़ंत में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, टक्कर के बाद डंपर में लगी आग।

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हादसे के बाद चालक फरार; गांव में पसरा मातम। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली।गदागंज थाना क्षेत्र के बरारा बुजुर्ग चौराहे पर रविवार को डंपर और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक और डंपर में आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं परिवार में कोहराम और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार,…

Read More

कांच की बोतलों से हमला कर युवक को किया लहूलुहान!

सुरजीत लोधी ने गांव के दो लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप, एसपी और डीएम से लगाई न्याय की गुहार। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के पोरई चौराहे पर मारपीट और कांच की बोतलों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित सुरजीत लोधी ने गांव के ही रिंकू सिंह और भूपेंद्र सिंह पर गाली-गलौज, मारपीट तथा जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। घटना में घायल सुरजीत ने पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित के…

Read More

खेत में बकरी चराने गई महिला को जहरीले सांप ने डसा, हालत गंभीर

बेटे ने तत्परता दिखाते हुए निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल, जिला अस्पताल रेफर। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली बछरावां/रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र के कन्नावा गांव में रविवार शाम खेतों में बकरी चराने गई 55 वर्षीय महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। घटना के बाद महिला की हालत बिगड़ने से परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बेटे ने मां को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार, कन्नावा गांव निवासी जगराना पत्नी रामदास रविवार शाम करीब 4:30…

Read More

रानीखेड़ा गांव में महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, मचा हड़कंप

सास-बहू के बीच अनबन की चर्चा, पूछताछ के लिए बेटे और बहू को थाने लाई पुलिस। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। सरेनी थाना क्षेत्र के रानीखेड़ा गांव में सोमवार को करीब 52 वर्षीय महिला रामरानी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।मामले की गंभीरता को देखते हुए लालगंज के क्षेत्राधिकारी सुजीत कुमार राय ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस प्रथम दृष्टया…

Read More

रामनवमी पर टूक गांव में विशाल भंडारा एवं कन्या भोज का आयोजन

श्रवण पाल ने दो ट्रैक्टरों से सैकड़ों श्रद्धालुओं को कराया माता अहोरवा भवानी के दर्शन। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज, रायबरेली।रामनवमी के पावन अवसर पर महराजगंज तहसील क्षेत्र के टूक गांव में धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला गांव निवासी श्रवण पाल द्वारा धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर श्रद्धालुओं के बीच सेवा और समर्पण की मिसाल पेश की गई इस अवसर पर गांव के प्राचीन माता शीतला रानी मंदिर में विशाल भंडारे एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने…

Read More

जसवंत्री देवी, दानेश्वर मंदिर,राजा कंसपुर, टूक समेत विभिन्न गांवों में गूंजे माता के जयकारे, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज/ रायबरेली।रामनवमी और शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर क्षेत्र में धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। जसवंत्री देवी, दानेश्वर शिव मंदिर, राजा कंसपुर, कुशमहुरा, हलोर, मोन और टूक गांव समेत क्षेत्र के तमाम दुर्गा पूजा पंडालों में विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न हुआ। इसके बाद भव्य भंडारे और कन्या भोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।टूक गांव में प्राचीन माता शीतला मंदिर में इस अवसर पर विशेष रूप से विशाल भंडारे…

Read More

मिश्रिख में 17 साल के वैवाहिक रिश्ते का अनोखा मोड़, सात फेरों पर भारी पड़ा सोशल मीडिया का प्यार

पति ने पत्नी को प्रेमी संग कार में बैठाकर किया सवार, मामला क्षेत्र में बना चर्चा का माहौल धारा लक्ष्य समाचार पत्र सैय्यद जावेद कासिम सीतापुर सीतापुर। जनपद की पुलिस कोतवाली मिश्रिख क्षेत्र में शादी के 17 वर्ष बाद पति पत्नी के अलग होने का मामला चर्चा में है। बताया जा रहा है कि पिंकू उर्फ विपिन और रेखा भार्गव की शादी से दो बेटे है। जिनकी उम्र करीब 15 और 13 वर्ष है। इतने लंबे वैवाहिक जीवन के बाद दोनों के रिश्ते में आए इस मोड़ को लेकर क्षेत्र…

Read More

मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा पर विधिक प्रशिक्षण

निःशुल्क कानूनी सहायता व पारिवारिक विवादों के समाधान पर जोर, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं और महिला पुलिसकर्मी सम्मानित धारा लक्ष्य समाचार जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत रविवार को खैराबाद थाना क्षेत्र स्थित भूमिजा हॉल में महिला सुरक्षा, संरक्षण और सशक्तिकरण को लेकर विधिक प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों, पारिवारिक कानूनों तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय मंजुला सरकार रहीं। विशिष्ट अतिथि के…

Read More