रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली।शासन के निर्देशानुसार जनपद में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत निर्धारित थीम ‘आशीर्वाद का दिया’ के तहत आज शहीद स्मारक, मुंशीगंज में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दिया’ सेवा, सम्मान, संवेदना एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन का प्रतीक है।…
Read MoreAuthor: News Desk
विश्वकर्मा समाज की हुनरमंद परंपरा को आगे बढ़ा रही सरकार: मनोज पांडेय
विश्वकर्मा सम्मान समारोह में कारीगरों को सम्मान व टूलकिट वितरित, आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर जोर। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित विश्वकर्मा सम्मान समारोह में कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का निर्माता बताते हुए विश्वकर्मा समाज की पारंपरिक कला और हुनर को देश की सांस्कृतिक एवं व्यापारिक पहचान बताया। उन्होंने कहा कि गांवों में जन्म से लेकर मृत्यु तक विभिन्न पारंपरिक ट्रेडों से जुड़े कारीगर समाज के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।मंत्री ने कहा…
Read Moreपागल सियार का आतंक: सोते लोगों पर बोला हमला, एक दर्जन से अधिक घायल
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज, रायबरेली। क्षेत्र में नैय्या नाले का जलस्तर घटने के साथ ही तटीय गांवों में जंगली जानवरों की आमद बढ़ गई है। मंगलवार देर रात एक पागल सियार ने अतरेहटा क्षेत्र के कई गांवों में जमकर आतंक मचाया। सो रहे लोगों पर हमला कर उसने बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों समेत एक दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर दिया। सियार के हमलों से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीण रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं। जानकारी के अनुसार…
Read Moreसदस्यता अभियान में भिड़े छात्र संगठन, कॉलेज गेट पर धरने से बढ़ा तनाव
रिपोर्टर : रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। रायबरेली में सदस्यता अभियान के दौरान समाजवादी छात्र सभा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि समाजवादी छात्र सभा के कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। विवाद के दौरान समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव और शहर कोतवाली प्रभारी के बीच भी तीखी नोकझोंक हुई। घटना से नाराज एबीवीपी कार्यकर्ता कॉलेज गेट और सड़क पर धरने पर बैठ गए तथा…
Read Moreसर्वोदय नगर में पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गरीब बस्तियों में पहुंचे भाजपा नेता पुष्पेंद्र सिंह,फल व खाद्य सामग्री किया वितरित
गरीब परिवारों के बीच पहुंचकर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन, बच्चों में दिखा उत्साह, लगाए भाजपा नेता के जयकारे। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रायबरेली के चर्चित भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह ने सर्वोदय नगर स्थित मलिन बस्ती में पहुंचकर गरीब परिवारों के बीच प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंद परिवारों को फल, खाद्य सामग्री और…
Read Moreतेज रफ्तार अज्ञात बोलोरो ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर ।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदा बहराइच राजमार्ग पर नंदा खेड़ा व अघौरा गांव के मध्य पंजाबी ढाबा के निकट बछरावां से गुरबख्शगंज की तरफ जा रहे बाइक सवारों को एक तेज रफ्तार अज्ञात बोलोरो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह तीनों सड़क मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आस-पास मौजूद लोगों के द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल बाइक सवार राजेंद्र पुत्र राजेंद्र उम्र 30 वर्ष अपने साथी आशीष…
Read Moreडीएम ने सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र गोरा बाजार में बच्चों को वितरित किए फल एवं खिलौने
रिपोर्टर : रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली, 17 सितम्बर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गोरा बाजार स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर बच्चों के बीच फल एवं खिलौनों का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई, स्वास्थ्य, पोषण तथा केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।जिलाधिकारी ने केंद्र पर उपस्थित 35 बच्चों को फल एवं खिलौने वितरित किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री एवं सहायिका को निर्देशित किया कि बच्चों को नियमित रूप…
Read Moreहोमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण
रिपोर्टर : रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली, 17 सितम्बर 2026। पीएसी 25वीं बटालियन परिसर में चल रही उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा का जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने भर्ती प्रक्रिया की व्यवस्थाओं, अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अभ्यर्थियों की…
Read Moreप्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वृद्धाश्रम पहुंचे उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह
वृद्धजनों को अंगवस्त्र व फल वितरित कर लिया आशीर्वाद। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली, 17 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने गुरुवार को वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की। उन्होंने वृद्धजनों को अंगवस्त्र एवं फल वितरित कर उनका कुशलक्षेम जाना और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि वृद्धजन…
Read Moreझटका मशीन के करंट से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
रिपोर्टर रोहित मिश्रा धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के सतांव कस्बे में खेत में लगी झटका मशीन के करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार सतांव कस्बा निवासी अमरेश शर्मा (40 वर्ष) पुत्र रामशोभा शर्मा गुरुवार सुबह खेत पर गए थे। करीब 11 बजे उनका शव खेत में पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि वह झटका मशीन के तार…
Read More