जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली।हरचंदपुर थाना क्षेत्र के न्यू नरेश होटल के नजदीक लज्जा पीठ उत्सवलान के पास 5 नामजद व आधा दर्जन अज्ञात हमलावरों ने ट्रैक्टर ड्राइवर से पैसे लूटे और फिर मालिक के मौके पर पहुंचने पर हमलावरों ने धारदार हथियार व लोहे की राड से जमकर मारा पीटा जिसमें गौरव सिंह पुत्र शिवपूजन सिंह निवासी पूरे लाखन सिंह मजरे बरगदहा थाना हरचंदपुर को गंभीर चोटें आई है। राहगीरों व परिजनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरचन्दपुर लाया गया जहां पर हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने…
Read MoreCategory: उत्तर प्रदेश
Amethi UP: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक
जिलाधिकारी ने नकलविहीन व सुचिता पूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के दिए निर्देश। अमेठी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 12 अक्टूबर 2025 (रविवार) को आयोजित होने वाली सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 तथा सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रा०) परीक्षा-2025 की सुचिता एवं शुचिता पूर्ण आयोजन हेतु सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र एवं सह-केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा की तैयारियों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा…
Read MoreAmethi UP: कई महिनों से भुगतान न मिलने से, गौशाला संचालक प्रधानों मे भारी रोष
धारा लक्ष्य समाचार पत्र भेटुआ/अमेठी। जनपद की गौशालाओं में पशुओं के भरण-पोषण के लिए जारी की जाने वाली धनराशि समय से न मिलने पर संचालक प्रधानों में गहरा रोष देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार, पिछले तीन माह से भूसे की धनराशि नहीं जारी हुई है। जबकि पूलिंग (Pooling) का पैसा पिछले दो वर्षों से लंबित है। ग्राम प्रधानों का कहना है कि धनराशि न मिलने से गौशालाओं में पशुओं के भरण-पोषण में दिक्कतें बढ़ गई हैं। कई स्थानों पर पशुओं को पर्याप्त चारा और पानी तक उपलब्ध…
Read MoreAmethi UP: स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित की गई स्वच्छता प्रतियोगिता
संग्रामपुर/अमेठी। जनपद के संग्रामपुर के अंतर्गत स्थित गूजीपुर में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय गूज़ीपुर में स्वच्छता एवं व्यक्तिगत साफ-सफाई को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई। जिसमें यह कहा गया कि तीनों कक्षाओं में जो कक्षा एक पखवाड़े अर्थात 15 दिन में सर्वाधिक स्वच्छ रहेगी उसे कक्षा को एक ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इस प्रतियोगिता में निर्णायक के लिए श्रीश मिश्रा व संदीप कुमार दुबे को जिम्मेदारी दी गई। स्वच्छता अभियान…
Read MoreAmethi : गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने निपुण लक्ष्य के बारे में जाना
धारा लक्ष्य समाचार पत्र संग्रामपुर/अमेठी। खंड शिक्षा अधिकारी संग्रामपुर शशांक मिश्रा के निर्देशन में प्रारम्भ की गई ‘हर दिन एक्टिविटी’ कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को प्राथमिक विद्यालय पूरे भिटहरी में बच्चों ने अनेक गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाई की, विद्यालय के कुशल प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह के निर्देशन में बच्चों ने निपुण भारत मिशन के बारे में गतिविधि के माध्यम से जानकारी प्राप्त की, इसके बाद उल्टा-सीधा गतिविधि के माध्यम से विलोम शब्दों के बारे में जानकारी प्राप्त की, विद्यालय की अध्यापिका महिमा पाण्डेय ने बच्चों को गणित में संख्याओं…
Read MoreAmethi UP: एमएलसी गोविन्द नारायण शुक्ल ने तहसील परिसर मे बनी नई बिल्डिंग का किया उद्घाटन
धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। तहसील परिसर अमेठी में एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला उर्फ राजा बाबू के कर कमल के द्वारा अभी हाल ही में बनकर तैयार हुई नई बिल्डिंग का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र मिश्र उर्फ नगराह भी मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में उपस्थित नेताओं ने बिल्डिंग की उपयोगिता और अधिवक्ताओं व कर्मचारियों के लिए सुविधाओं की जानकारी दी। उद्घाटन के बाद गोविंद नारायण शुक्ला व देवेंद्र मिश्र ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना।…
Read MoreAmethi UP: अमेठी में स्थानीय अवकाश अब 8 अक्टूबर को, शासन ने 7 अक्टूबर को भी किया सार्वजनिक अवकाश घोषित
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर 7 अक्टूबर को रहेगा सरकारी अवकाश, अमेठी में बदला स्थानीय अवकाश का दिन। अमेठी। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता ने बताया कि शासन द्वारा वर्ष 2025 हेतु घोषित अवकाशों की सूची में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर घोषित निर्बन्धित अवकाश के स्थान पर निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अधीन दिनांक 07 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जनपद अमेठी की अवकाश सूची 2025 में पूर्व निर्धारित अनुसार 07 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को शरद पूर्णिमा (मूर्ति विसर्जन) के अवसर पर…
Read MoreAmethi UP: डीएम व सीडीओ के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला कृषक समूहों को मिला आत्मनिर्भरता का प्रशिक्षण
उद्यान विभाग द्वारा आत्मा योजना के अंतर्गत महिला फूड सिक्योरिटी ग्रुप का हुआ सशक्तिकरण अमेठी। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत उद्यान विभाग अमेठी के सौजन्य से सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के तहत महिला फूड सिक्योरिटी ग्रुप/महिला कृषक समूहों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि भवन, ताला में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में महिला स्वयं सहायता समूहों की लगभग 50 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उद्यान, कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य विभागों के विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाओं को किचन गार्डनिंग, खाद्य प्रसंस्करण से…
Read MoreAmethi UP: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच, अवैध ई-रिक्शा संचालन और सड़क सुरक्षा पर दिए गए सख्त निर्देश। यातायात नियमों के पालन व जनजागरूकता बढ़ाने पर दिया जोर। अमेठी। जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों की प्रगति की समीक्षा की और जनपद में अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा के विरुद्ध कार्रवाई की स्थिति जानी। उन्होंने एआरटीओ व यातायात विभाग को संयुक्त टीम बनाकर अवैध व अपंजीकृत ई-रिक्शा के विरुद्ध अभियान…
Read MoreAmethi UP: घटी जीएसटी मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार
धारा लक्ष्य समाचार पत्र गौरीगंज/अमेठी।आज नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी अभियान के तहत गौरीगंज विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ला ने अपने उद्बोधन में जीएसटी सुधारों को देश की आर्थिक प्रगति का आधार बताया उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी को और सरल व पारदर्शी बनाया जा रहा है, जिससे व्यापारियों को राहत मिली है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्रा, पूर्व…
Read More