Amethi UP: खेत में मिलीं मानव हड्डियां और बाल : लापता किशोरी के परिजनों की बढ़ी बेचैनी, डीएनए रिपोर्ट का इंतजार

धारा लक्ष्य समाचार पत्र फुरसतगंज/अमेठी। जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के पूर्वी राजा गांव मजरे निगोहां में धान के खेत की मेड़ पर मानव हड्डियां और बाल मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत ही पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हड्डियों के पास मिले लंबे बाल, चप्पल और कपड़ों को देखकर गांव की सुशीला पत्नी फूलचंद रैदास, ने आशंका जताई है कि ये अवशेष उनकी 16 वर्षीय लापता…

Read More

Sitapur Uttar Pradesh: सीतापुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 484 जोड़ों ने लिए सात फेरे

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी सौगात, मुस्लिम समुदाय के 9 जोड़े भी हुए शामिल। धारा लक्ष्य समाचार शफीक अहमद सीतापुर। राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 484 जोड़े जीवनसाथी बने। समारोह का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में जनपद के 19 ब्लॉकों और 5 नगर निकायों से पहुंचे जोड़ों का विधि-विधान से विवाह सम्पन्न हुआ। समारोह में ऐलिया से 14, बेहटा 19, बिसवां 58, गोंदलामऊ 39, हरगांव 30,…

Read More

Barabanki /Etava UP: भाजपा विधायक दिनेश रावत के भाई मिथलेश की सड़क हादसे में मौत, दो घायल

धारा लक्ष्य समाचार पत्र हैदरगढ़: बाराबंकी की हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक दिनेश कुमार रावत के छोटे भाई मिथलेश रावत की शुक्रवार तड़के सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर इटावा जिले के कुरखा गांव के पास सुबह करीब 5:30 बजे यह हादसा उस समय हुआ, जब कार में सवार चालक को अचानक नींद आने पर वाहन रोका गया और ड्राइवर बदलने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने कार को साइड से जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक रास्ते में…

Read More

Sitapur Uttar Pradesh: महिला आयोग की जनसुनवाई में उमड़ी महिलाओं की भीड़

सुजीता कुमारी बोलीं—हर पीड़िता को न्याय दिलाना ही आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता। धारा लक्ष्य समाचार, शफीक अहमद की रिपोर्ट सीतापुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने बुधवार को सदर तहसील सभागार में आयोजित जनसुनवाई में प्रतिभाग किया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने दस शिकायतें आयोग के समक्ष दर्ज कराईं। जनसुनवाई में भारी संख्या में महिला प्रतिभागियों की मौजूदगी से सभागार खचाखच भरा रहा। जनसुनवाई के दौरान महिलाओं ने घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, मानसिक उत्पीड़न, संपत्ति विवाद और कार्यस्थल पर उत्पीड़न से संबंधित समस्याएँ बताईं।…

Read More

Sitapur Uttar Pradesh: महोली में दर्दनाक हादसा: शादी का घर मातम में बदला, ब्यूटी पार्लर से लौट रही दुल्हन और भाई को पिकअप ने रौंदा

दुल्हन का हाथ टूटा, भाई की  हालत गंभीर; पिकअप चालक फरार धारा लक्ष्य समाचार शफीक अहमद सीतापुर। महोली कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। चिलौला गांव के पास तेज़ रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दुल्हन नैंसी और उसके भाई आकाश को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नैंसी गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसका भाई आकाश की हालत नाजुक बताई जा रही है। चिलौला निवासी नैंसी की बारात बुधवार रात रामकोट क्षेत्र…

Read More

Bahraich Uttar Pradesh: प्रतिभा की खोज कार्यक्रम में 23 दिसम्बर को आयेंगे अभिनेता गोविंदा मेट्रो म्यूजिक एकेडमी देगी कलाकारों को मंच

धारा लक्ष्य समाचार  अवांकित श्रीवास्तव बहराइच_प्रतिभा_की_खोज प्रतिभावान युवाओं को खोज कर उन्हें बड़े मंच पर प्रदर्शित करने वाली, युवाओं के सपनों को साकार करने वाली, कला के क्षेत्र में नित्य नए आयाम स्थापित करने वाली, बहराइच को लगातार बड़े बड़े मंचों पर और टीवी पर गौरवान्वित करने वाली मेट्रो_म्यूजिक_एकेडमी की डायरेक्टर आदरणीय सोनी_श्रीवास्तव_रंजीता_जी जो पिछले लगभग 15 वर्षों से बॉलीवुड के मशहूर हस्तियों को बहराइच लाने का काम कर रही हैं । इस वर्ष भी अनुज श्रीवास्तव सोनी_श्रीवास्तव जी के अथक प्रयासों से बहराइच में नई प्रतिभा की खोज में…

Read More

Amethi UP : विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत जिलाधिकारी ने रामदैपुर छावनी व जंगल रामनगर का किया स्थलीय निरीक्षण।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र ग्रामीणों से गणना प्रपत्र मिलने की ली जानकारी एवं बीएलओ को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। जंगल रामनगर में घर-घर गणना प्रपत्र वितरण में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने बीएलओ को तत्काल निलंबित करने एवं सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश। जिलाधिकारी ने की अपील, सभी लोग अपना-अपना गणना प्रपत्र अवश्य भरें। अमेठी। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी संजय चौहान ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत गुरुवार को तहसील अमेठी के ग्राम रामदैपुर एवं जंगल रामनगर का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अपर जिलाधिकारी…

Read More

Amethi UP : बीजेपी काशी क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर संगठनात्मक बैठक सम्पन्न

धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SGR) अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अमेठी, सुल्तानपुर, जौनपुर और प्रतापगढ़ जिलों के सभी जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी तथा मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। अमेठी जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ल के नेतृत्व में जिले के सभी मंडल अध्यक्ष बैठक में शामिल हुए और अभियान को सफल बनाने के लिए अपनी रणनीति साझा की। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR/SGR) के उद्देश्य, प्रक्रिया और…

Read More

Amethi UP : श्रीमदभागवत कथा के पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ महौल

धारा लक्ष्य समाचार पत्र संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के ग्रामसभा करनाईपुर के अंतर्गत दुबे के पाही तिवारीपुर में आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह की शुरुआत गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। यह कलश यात्रा कथावाचक श्रीमद् जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी योगाचार्य जी महाराज, पीठाधीश्वर इंद्रप्रस्थ अंकलेश्वर धाम की अगुवाई में कथा पंडाल से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। कलश यात्रा गांव की प्रमुख गलियों से होते हुए कालिकन धाम पहुंची, जहां पर मां कालिका जी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद यात्रा पुनः कथा पंडाल में लौटकर संपन्न…

Read More

Amethi UP : अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर व नगदी किए चोरी, कमरे में लगाई आग

धारा लक्ष्य समाचार पत्र जगदीशपुर/अमेठी। जिले के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के मुराइन बाबूपुर सरैया गांव में बुधवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर नकदी और कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोर दस हजार रुपये नकद और लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य के सोने–चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। हैरान करने वाली बात यह रही कि चोरी के बाद आरोपियों ने कमरे में आग लगाने का प्रयास भी किया, ताकि सामान जलकर नष्ट हो जाए। पीड़ित राम सजीवन मौर्य ने बताया कि बुधवार…

Read More