पाण्डेयपुर में “Fashion Icon” शोरूम का भव्य उद्घाटन। वाराणसी। पाण्डेयपुर स्थित अशोक नगर कॉलोनी में नए फैशन शोरूम “Fashion Icon” का भव्य उद्घाटन भारत विकास परिषद सृजन शाखा की अध्यक्षा शशि श्रीवास्तव द्वारा विधिवत किया गया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य महिलाएं एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर शोरूम संचालिका प्रीति सिन्हा ने बताया कि “Fashion Icon” में महिलाओं के लिए आधुनिक एवं आकर्षक फैशन परिधानों का विशेष संग्रह उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को ट्रेंडिंग फैशन के साथ गुणवत्ता युक्त परिधान उपलब्ध…
Read MoreCategory: उत्तर प्रदेश
Varanasi UP…26 वर्षों से न्याय की आस में भटक रहे 44 श्रमिक, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार।
26 वर्षों से न्याय की आस में भटक रहे 44 श्रमिक, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार। पुराने श्रमिकों को हटाकर नए लोगों की बहाली का आरोप, बकाया वेतन और न्याय की मांग तेज। वाराणसी। नाटीइमली वाराणसी निवासी महेन्द्र कुमार सहित 44 श्रमिक साथियों ने भारतीय औद्योगिक व्यापार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत केसरी को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय दिलाने की मांग की है। श्रमिकों का आरोप है कि वे सभी प्रीतम खन्ना रग्स प्राइवेट लिमिटेड, इंडस्ट्रियल स्टेट चांदपुर वाराणसी में स्थायी रूप से कार्यरत थे, लेकिन उन्हें श्रम कानूनों के तहत…
Read MoreVaranasi UP…हाईस्कूल में शानदार प्रदर्शन पर छात्राओं का सम्मान।
हाईस्कूल में शानदार प्रदर्शन पर छात्राओं का सम्मान। वाराणसी। श्री कृष्ण देव इंटर कॉलेज, मंगारी नेवादा में शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित कर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। हाईस्कूल परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में छठवां स्थान हासिल करने वाली छात्रा कु. आंचल पटेल को विद्यालय प्रबंधन द्वारा ट्रॉफी, मेडल, डायरी एवं पेन देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा हाईस्कूल की कु. शशि यादव (93%) तथा इंटरमीडिएट के अमीषा पटेल एवं सोनू पटेल (दोनों 85%) को भी…
Read MoreVaranasi UP…वैश्य कुल गुरु मठ में सामूहिक उपनयन संस्कार सम्पन्न।
वैश्य कुल गुरु मठ में सामूहिक उपनयन संस्कार सम्पन्न। वाराणसी। मच्छोदरी स्थित वैश्य कुल गुरु मठ (काशी) में शुक्रवार को महास्वामी श्री श्री वामनाश्रम स्वामी जी महाराज की प्रेरणा से वैश्य समाज के बच्चों का सामूहिक उपनयन संस्कार वैदिक मंत्रोच्चार एवं यज्ञोपवीत धारण के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत ब्रह्म मुहूर्त में वैश्य गुरु श्री संदीप कनेकर के सानिध्य में वैदिक पूजन एवं गणेश पूजन से हुई। समारोह का मुख्य आकर्षण बालकों को जनेऊ धारण कराकर गायत्री मंत्र की दीक्षा देना रहा। इस दौरान बच्चों ने अनुशासित जीवन जीने…
Read MoreVaranasi UP…सिगरा में हिन्दू संगठन बैठक संपन्न।
सिगरा में हिन्दू संगठन बैठक संपन्न। ‘बेटी सुरक्षित, राष्ट्र सुरक्षित’ अभियान चलाने का ऐलान वाराणसी। सिगरा क्षेत्र में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से आयोजित हिन्दू संगठन बैठक में ‘बेटी सुरक्षित, राष्ट्र सुरक्षित’ अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में कॉर्पोरेट जिहाद और लव जिहाद के विरोध में जनजागरण कार्यक्रम, संगोष्ठियां व व्याख्यान आयोजित करने की घोषणा की गई। साथ ही 1 से 15 जून तक “हर घर योद्धा” अभियान के तहत युवाओं और महिलाओं को निःशुल्क कराटे, नानचाकू व मार्शल आर्ट प्रशिक्षण देने की बात कही गई। बैठक…
Read MoreVaranasi UP…बहला-फुसलाकर गहने हड़पने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।
बहला-फुसलाकर गहने हड़पने वाले दो आरोपी गिरफ्तार। वाराणसी। थाना कैंट पुलिस ने बहला-फुसलाकर घर से गहने चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 50 हजार रुपये नगद, दो कान की बाली, चार पायल और छह बिछिया बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्त अमन सेठ (22) व प्रिन्स सेठ (20) निवासी कुम्हारपुरा फुलवरिया बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार वादिनी की तहरीर पर आरोपियों समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि वादिनी के पुत्र को बहला-फुसलाकर जेवरात हड़प लिए गए…
Read MoreVaranasi UP..पलाश के फूलों से बना हर्बल कोम्बुचा, बीएचयू शोध टीम की बड़ी उपलब्धि।
पलाश के फूलों से बना हर्बल कोम्बुचा, बीएचयू शोध टीम की बड़ी उपलब्धि। वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय की शोध टीम ने पलाश के फूलों से एंटीऑक्सीडेंट युक्त हर्बल कोम्बुचा पेय विकसित कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह शोध सीनियर प्रोफेसर एवं प्रोफेसर दिनेश चंद्र राय के नेतृत्व में किया गया। शोध अंतरराष्ट्रीय जर्नल Food and Humanity में प्रकाशित हुआ है। शोध में पाया गया कि किण्वन प्रक्रिया के बाद पलाश कोम्बुचा की एंटीऑक्सीडेंट क्षमता में 22.78 प्रतिशत वृद्धि हुई। इसमें कई लाभकारी जैविक तत्व भी पाए गए, जो सूजन-रोधी…
Read MoreVaranasi UP…क्लियर प्रीमियम वॉटर का नया कैंपेन लॉन्च, डुप्लिकेट ब्रांड्स पर साधा निशाना।
क्लियर प्रीमियम वॉटर का नया कैंपेन लॉन्च, डुप्लिकेट ब्रांड्स पर साधा निशाना। वाराणसी। बोतलबंद पानी के क्षेत्र में बढ़ते लुकअलाइक ब्रांड्स के बीच क्लियर प्रीमियम वॉटर ने ‘पानी हो तो क्लियर’ नाम से नया कैंपेन लॉन्च किया है। इस अभियान में ब्रांड एम्बेसडर Hrithik Roshan के जरिए ग्राहकों को असली और नकली उत्पाद की पहचान करने का संदेश दिया गया है। कंपनी ने कहा कि कई नकली ब्रांड बोतल, लेबल और कैप डिजाइन की नकल कर ग्राहकों में भ्रम पैदा कर रहे हैं, लेकिन गुणवत्ता, मल्टी-स्टेज प्यूरिफिकेशन और ऑटोमेटेड प्रक्रिया…
Read MoreBarabanki UP: जनगणना–2027 के तहत हैदरगढ़ तहसील में स्व-गणना कार्यक्रम का शुभारंभ
कुलदीप कुमार शर्मा (के. के) धारा लक्ष्य समाचार हैदरगढ़, बाराबंकी। तहसील सभागार हैदरगढ़ में बुधवार को जनगणना–2027 के अंतर्गत स्व-गणना कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हैदरगढ़ के विधायक श्री दिनेश रावत ने की। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी हैदरगढ़ श्री राजेश कुमार विश्वकर्मा, मास्टर ट्रेनर श्री मुकेश वर्मा, खंड शिक्षाधिकारी त्रिवेदीगंज श्री राम नारायण यादव तथा खंड शिक्षाधिकारी सिद्धौर श्री प्रमोद कुमार उपाध्याय सहित जनप्रतिनिधि एवं तहसील कर्मी उपस्थित रहे। मास्टर ट्रेनर द्वारा 7 मई 2026 से 21 मई 2026 तक संचालित होने वाले स्व-गणना अभियान के…
Read MoreRaybareli news: फ्लाईओवर से गिरकर किशोर गंभीर रूप से घायल
जिला रिपोर्टर रायबरेली रोहित मिश्रा धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरायदामु फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ बाइक सवार एक किशोर अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरा। हादसे में किशोर को गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, करोरे गाँव निवासी रिंकू यादव अपने पिता और भाई के साथ कहीं जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक शारदा नहर के पास सरायदामु ब्रिज पर पहुँची, रिंकू अचानक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। घटना के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय…
Read More