Sitapur Uttar Pradesh: महिला आयोग की जनसुनवाई में उमड़ी महिलाओं की भीड़

सुजीता कुमारी बोलीं—हर पीड़िता को न्याय दिलाना ही आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता। धारा लक्ष्य समाचार, शफीक अहमद की रिपोर्ट सीतापुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने बुधवार को सदर तहसील सभागार में आयोजित जनसुनवाई में प्रतिभाग किया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने दस शिकायतें आयोग के समक्ष दर्ज कराईं। जनसुनवाई में भारी संख्या में महिला प्रतिभागियों की मौजूदगी से सभागार खचाखच भरा रहा। जनसुनवाई के दौरान महिलाओं ने घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, मानसिक उत्पीड़न, संपत्ति विवाद और कार्यस्थल पर उत्पीड़न से संबंधित समस्याएँ बताईं।…

Read More

Sitapur Uttar Pradesh: महोली में दर्दनाक हादसा: शादी का घर मातम में बदला, ब्यूटी पार्लर से लौट रही दुल्हन और भाई को पिकअप ने रौंदा

दुल्हन का हाथ टूटा, भाई की  हालत गंभीर; पिकअप चालक फरार धारा लक्ष्य समाचार शफीक अहमद सीतापुर। महोली कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। चिलौला गांव के पास तेज़ रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दुल्हन नैंसी और उसके भाई आकाश को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नैंसी गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसका भाई आकाश की हालत नाजुक बताई जा रही है। चिलौला निवासी नैंसी की बारात बुधवार रात रामकोट क्षेत्र…

Read More

Sitapur Uttar Pradesh: एक ही बिल पर करोड़ों के भुगतान की जांच की मांग, डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

धारा लक्ष्य समाचार  सैय्यद जावेद क़ासिम सीतापुर। विकासखंड बिसवां व पिसावां में क्षेत्र पंचायत स्तर पर हुए भारी वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को लेकर राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच ने गंभीर सवाल उठाए हैं। मंच के जिला अध्यक्ष व अवध क्षेत्र कार्यकारी अध्यक्ष एस.के. तूफानी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की। तूफानी ने आरोप लगाया कि बिसवां व पिसावां दोनों विकासखंडों में एक ही बिल वाउचर अपलोड कर करोड़ों रुपये का भुगतान कर दिया गया। कई मामलों में बिना बिल अपलोड किए ही भुगतान…

Read More

Sitapur Uttar Pradesh: सीतापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 06 वांछित/वारण्टी अपराधी गिरफ्तार

एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर विभिन्न थानों की संयुक्त सफलता। धारा लक्ष्य समाचार शफीक अहमद सीतापुर। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के दिशा-निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को आज बड़ी सफलता मिली। विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रचलित वादों व थानों में पंजीकृत अभियोगों में वांछित कुल 06 अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। सबसे महत्वपूर्ण कार्रवाई थाना महोली पुलिस टीम ने की, जिसमें मु.अ.सं. 466/25 धारा 303(2) BNS में वांछित सौरभ पुत्र…

Read More

Sitapur Uttar Pradesh: खैराबाद में जिलाधिकारी की सख्त कार्रवाई: अस्पताल की अनियमितताएँ उजागर, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल

सीएचसी में लापरवाही पर वेतन कटौती–नोटिस; आईटीआई में 2.62 करोड़ की परियोजना के कार्यों का गुणवत्ता परीक्षण।   धारा लक्ष्य समाचार  शफीक अहमद सीतापुर। जिलाधिकारी डा० राजागणपति आर० ने सोमवार को खैराबाद क्षेत्र में बड़े पैमाने पर औचक निरीक्षण अभियान चलाते हुए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खैराबाद और बाद में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के निर्माण कार्यों का गहन निरीक्षण किया। सीएचसी में इमरजेंसी, लेबर रूम, एनआरसी, पैथोलॉजी, एनबीएसयू और दवा कक्ष सहित सभी महत्वपूर्ण इकाइयों की जाँच करते हुए डीएम ने कई अनियमितताएँ पाईं। पीएम सुरक्षित मातृत्व दिवस…

Read More

Sitapur Uttar Pradesh: सीतापुर: जिलाधिकारी का ताबड़तोड़ निरीक्षण, निर्माण गुणवत्ता पर कसा शिकंजा

कई सड़क परियोजनाओं पर मौके पर जांच, संदिग्ध सामग्री के सैंपल भेजे लैब — मानकों से समझौता करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई। धारा लक्ष्य समाचार  सीतापुर संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। जनपद में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. मंगलवार को अचानक फील्ड में उतर पड़े। उन्होंने गौरिया–भिठौरा–रामनगर मार्ग, लोधखेरवा–बड़ी कुसौली मार्ग, गंगापुर–नसिरापुर–महसुई मार्ग, कोरौना–रामगढ़ चीनी मिल संपर्क मार्ग, कल्ली–नैमिषारण्य–पनाहनगर–बिलरायां बाईपास, 84 कोसी परिक्रमा मार्ग और मिश्रिख–मछरेहटा मार्ग का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। डीएम ने बिना किसी पूर्व सूचना के पहुँचकर निर्माण सामग्री,…

Read More

Sitapur Uttar Pradesh: सीतापुर: पुराने शहर में SIR फॉर्म प्रक्रिया के लिए लगे विशेष कैंप, सुबह से उमड़ी भारी भीड़

जनप्रतिनिधियों और BLO टीम ने किया दस्तावेज़ मिलान, लोगों को दी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी   धारा लक्ष्य समाचार  सीतापुर से शफीक अहमद की रिपोर्ट सीतापुर। पुराने शहर क्षेत्र में रविवार को मतदाता सूची सुधार के लिए SIR फॉर्म प्रक्रिया को तेज़ी देने हेतु विभिन्न मोहल्लों और गलियों में विशेष कैंप आयोजित किए गए। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग अपने दस्तावेज़ों की जाँच, फॉर्म भरने और सत्यापन करवाने के लिए पहुँचते रहे। BLO और सहायक कर्मियों ने मौके पर ही दस्तावेज़ मिलान, पुराने वोटर कार्ड की जाँच और…

Read More

Sitapur Uttar Pradesh: सड़क सुरक्षा को लेकर क्रिटिकल कॉरिडोर टीमों की कार्यशाला आयोजित

सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए 25 टीमों का हुआ गठन   धारा लक्ष्य समाचार शफीक अहमद, सीतापुर।जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइंस स्थित दधीचि सभागार में क्रिटिकल कॉरिडोर टीमों की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी यातायात धर्मेंद्र यादव ने की, जबकि संचालन प्रभारी निरीक्षक यातायात फरीद अहमद ने किया। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में तैयार किए गए एक्शन प्लान के तहत जनपद के 5 प्रमुख क्रिटिकल कॉरिडोर्स की पहचान की गई है। इन मार्गों पर 25…

Read More

Sitapur Uttar Pradesh: सीतापुर में रिश्वतखोरी का मामला उजागर: दारोगा सस्पेंड

धारा लक्ष्य समाचार  सीतापुर से शफीक अहमद की रिपोर्ट सीतापुर। सदरपुर थाने के एक दारोगा का महिला से रिश्वत मांगने वाला ऑडियो वायरल होने पर पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया। सोशल मीडिया पर सामने आए ऑडियो में दारोगा को कार्रवाई के बदले अवैध धन की मांग करते सुना गया, जिसे गंभीर मानते हुए SP ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत तत्काल सस्पेंशन का आदेश दिया। प्राथमिक जांच में ऑडियो को पुख्ता सबूत मानते हुए विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। घटना के…

Read More

Sitapur UP: ताबड़तोड़ औचक निरीक्षण: DM राजागणपति अस्पताल, तहसील और शुगर मिल में मिले खामियों पर सख्त

स्वास्थ्य सेवाओं, न्यायालयों और गन्ना तौल व्यवस्था में सुधार के दिए कड़े निर्देश धारा लक्ष्य समाचार सीतापुर संवाददाता शफीक अहमद की रिपोर्ट सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने शनिवार को बिसवां क्षेत्र में ताबड़तोड़ औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सीएचसी बिसवां पहुंचकर इमरजेंसी, ओपीडी, महिला वार्ड, लेबर रूम, पैथोलॉजी, एनबीएसयू आदि की स्थिति देखी और स्वच्छता व रिकॉर्ड प्रबंधन में कमियों पर नाराज़गी जताई। DM ने निर्देश दिए कि बिना CMO अनुमति चिकित्सक मुख्यालय न छोड़ें, बेडशीट नियमित बदली जाए, यूनिफॉर्म में कर्मचारी रहें, जन्म प्रमाण पत्र डिस्चार्ज के समय ही…

Read More