बच्चों से किया वादा निभाया, पंखे, वाटर कूलर और ग्राउंड की सफाई समेत कई समस्याओं का हुआ समाधान धारा लक्ष्य समाचार पत्र जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। विकासखंड ऐलिया के ग्राम हरधौरपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और आवश्यकताएं जानी थीं। बच्चों द्वारा बताई गई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभावी कार्रवाई कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में विद्यालय…
Read MoreCategory: सीतापुर
तिरंगे के रंग में रंगा सीतापुर, प्रभारी मंत्री व जनप्रतिनिधियों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज से लालबाग चौराहे तक गूंजे देशभक्ति के नारे, अटल जी की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि धारा लक्ष्य समाचार जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से गुरुवार को जनपद सीतापुर में तिरंगा यात्रा-2026 का भव्य आयोजन किया गया। यात्रा में उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, विधायक बिसवां निर्मल वर्मा, विधायक महमूदाबाद श्रीमती आशा मौर्य, विधायक सिधौली…
Read Moreनशामुक्ति का संदेश लेकर युवाओं ने दिखाई प्रतिभा
जिला स्तरीय भाषण, संगीत, नृत्य, पेंटिंग व रील मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित धारा लक्ष्य समाचार जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर, 12 अगस्त। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन माय भारत सीतापुर की ओर से आरएमपी पीजी कॉलेज में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ थीम पर जिला स्तरीय भाषण, संगीत, नृत्य, रील मेकिंग, शॉर्ट फिल्म, नुक्कड़ नाटक, काव्य, पेंटिंग एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने युवाओं को नशामुक्ति की शपथ…
Read Moreतिरंगे की शान में निकली भव्य पैदल यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे
लालबाग चौराहे से आंख अस्पताल तक निकली यात्रा में अधिकारी, विद्यार्थी, पुलिस-पीएसी जवान और नागरिक हुए शामिल धारा लक्ष्य समाचार जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। आजादी के अमृत महोत्सव की भावना, राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के संदेश के साथ बुधवार को जनपद में भव्य पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। लालबाग चौराहे से शुरू हुई यात्रा में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, पुलिस एवं पीएसी जवानों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लेकर राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत किया। यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर.,…
Read Moreअचानक स्कूल पहुंचे डीएम, मिड-डे मील से पढ़ाई तक हर व्यवस्था की ली कड़ी परीक्षा
कक्षा में बच्चों की पढ़ाई परखी, रसोई में भोजन की गुणवत्ता देखी; साफ-सफाई और एमडीएम व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश धारा लक्ष्य समाचार जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने सोमवार को विकासखंड परसेण्डी के उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव का औचक निरीक्षण कर विद्यालय की व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखी। डीएम के अचानक पहुंचने से विद्यालय में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर, एमडीएम शेड और साफ-सफाई व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने…
Read Moreशारदा नदी के कटान पर डीएम सख्त, प्रभावित गांवों में बढ़ाई निगरानी
बसंतापुर-लखनीपुर में कटान रोधी कार्यों का निरीक्षण, खाना मड़ोर में तत्काल काम शुरू कराने के निर्देश धारा लक्ष्य समाचार जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने शनिवार को तहसील लहरपुर क्षेत्र में शारदा नदी के दाएं किनारे स्थित ग्राम बसंतापुर और लखनीपुर का दौरा कर कटान रोधी परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नदी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए लगातार निगरानी बनाए रखने और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। डीएम ने सहायक अभियंता, जूनियर इंजीनियर और…
Read Moreबीएसए के औचक निरीक्षण में शिक्षामित्र अनुपस्थित, एजुकेटर देर से पहुंचीं; नोटिस के निर्देश
पिसावां व मिश्रिख के विद्यालयों का निरीक्षण, बच्चों से पूछे गणित-हिंदी के प्रश्न, बेहतर प्रदर्शन पर किया सम्मानित; स्वच्छता, पुस्तक वितरण और मूलभूत सुविधाओं में सुधार के दिए निर्देश। धारा लक्ष्य समाचार जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डॉ. गोरखनाथ पटेल ने शुक्रवार को विकास खंड पिसावां एवं मिश्रिख के कई परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, स्वच्छता और शिक्षण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बीएसए ने सबसे पहले सुबह…
Read Moreजल जीवन मिशन को मिली नई रफ्तार, सेमरी पेयजल योजना का जलार्पण
520 घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का दावा, अधूरी योजनाओं पर भी उठे सवाल धारा लक्ष्य समाचार जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। जल जीवन मिशन के तहत विकास खंड रामपुर मथुरा के ग्राम सेमरी में शनिवार को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सेमरी पेयजल योजना का जलार्पण किया। मंत्री ने कहा कि योजना के माध्यम से 520 घरों को नल से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना में नलकूप, पम्प हाउस, शिरोपरि जलाशय और लगभग 10.93 किलोमीटर पाइपलाइन का निर्माण किया गया है। उन्होंने जल संरक्षण और…
Read Moreड्रिप सिंचाई से बढ़ी लीची की पैदावार, राज्यमंत्री ने किसानों को किया प्रोत्साहित
कम पानी, कम लागत और अधिक उत्पादन से किसानों की बढ़ रही आय, ड्रिप सिंचाई अपनाने पर दिया जोर धारा लक्ष्य समाचार जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को विकास खंड हरगांव के ग्राम खमौना में लीची के बागों का निरीक्षण कर ड्रिप सिंचाई प्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों से संवाद कर आधुनिक तकनीकों के उपयोग से हो रहे लाभ की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री ने…
Read More29 शिकायतों पर महिला आयोग की जनसुनवाई, लहरपुर में महिला जन चौपाल के जरिए योजनाओं का किया प्रचार-प्रसार
घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न मामलों पर सुनी शिकायतें, तीन गर्भवतियों की गोद भराई और दो बच्चों का कराया गया अन्नप्राशन धारा लक्ष्य समाचार जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने शुक्रवार को सदर तहसील सभागार में आयोजित महिला जनसुनवाई में महिलाओं की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आई महिलाओं की 29 शिकायतें प्राप्त हुईं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामलों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में महिलाओं ने घरेलू…
Read More