धारा लक्ष्य समाचार पत्र हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस बच्चों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम भेंटुआ/अमेठी। सोमवार को नगर से लेकर ग्रामीण अंचल तक 77 वां गणतंत्र दिवस पर्व पर सभी शैक्षिक संस्थानों के साथ सरकारी कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। प्राथमिक उच्च प्राथमिक हो के साथ कंपोजिट विद्यालयों में भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सोमवार को कंपोजिट विद्यालय हारीपुर में प्रधानाध्यापक अमर बहादुर सिंह ने सहायक अध्यापक विद्या सिंह, हेमचंद्र पांडेय ,प्रदीप कुमार ,सोनी सिंह ,सुमन देवी और सर्वेश कृष्ण के साथ ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण…
Read MoreCategory: अमेठी
Amethi UP : हारीपुर में श्री आर.ए. शिशु ज्ञान मंदिर में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। जनपद में भेंटुआ ब्लॉक में हारीपुर क्षेत्र के श्री आर.ए. ज्ञान मंदिर विद्यालय में रविवार को गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। इसके उपरांत विद्यालय परिसर में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संतोष उपाध्याय, मनोज यादव एवं जयपाल यादव उपस्थित रहे। अतिथियों ने ध्वजारोहण कर विद्यार्थियों को संविधान की गरिमा, देशभक्ति और कर्तव्यबोध का संदेश दिया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं भाषण के माध्यम…
Read MoreAmethi UP : अयोध्या नगर में मन की बात कार्यक्रम, सम्मान समारोह व कम्बल वितरण
अमेठी। जनपद के भादर ब्लॉक स्थित अयोध्या नगर में भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण, सम्मान समारोह एवं कम्बल-शाल वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह रहे। अध्यक्षता सुधांशु शुक्ला ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि शंकरगिरी व रामप्रसाद मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हजारों जरूरतमंदों को कम्बल व शाल वितरित की गईं। आयोजन को सफल बनाने में विजयपाल उप्पाध्याय, आशीष सिंह, अभिषेक सिंह सहित अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग…
Read MoreAmethi UP : 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद में आयोजित हुए वृहद जन जागरूकता कार्यक्रम।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र कलेक्ट्रेट परिसर से निकाली गई बाइक रैली को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। बेसिक/माध्यमिक शिक्षा विभाग की शिक्षिकाओं/छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता को लेकर बनाई गई रंगोली। उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित। पहली बार वोटर बने युवाओं को वितरित किया ईपिक कार्ड। वरिष्ठ मतदाताओं को अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित। विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, नुक्कड़ नाटक, मतदाता जागरूकता गीत किए गए प्रस्तुत। अमेठी। भारत में हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। यह…
Read MoreAmethi UP : अमेठी में शंकराचार्य प्रकरण पर उबाल, सपा महिला जिलाध्यक्ष का तीखा प्रदर्शन।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। अमेठी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े मामले को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के समर्थन के बाद प्रदेशभर में विरोध तेज हो गया है। इसी क्रम में अमेठी में सपा महिला जिलाध्यक्ष *गुंजन सिंह* के नेतृत्व में जोरदार और प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया गया। टीकरमाफी स्थित स्वामी परमहंस आश्रम में शंकराचार्य के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां दुग्ध और गंगाजल से विधिवत स्नान कर सम्मान प्रकट किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रतिभा यादव, रीता देवी, संगीता,…
Read MoreAmethi UP : एसआईआर की औपचारिकताएं पूर्ण, युवाओं को मतदाता बनाकर लोकतंत्र को सशक्त करने की ऐतिहासिक पहल।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र अनंत विक्रम सिंह ने दर्जनों कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ बैठकर मन की बात कार्यक्रम को सुना। संग्रामपुर/अमेठी। अमेठी विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड संग्रामपुर में SIR (Special Intensive Revision) की समस्त औपचारिकताएं सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली गईं। यह कार्यक्रम मतदाता सूची पुनरीक्षण के साथ-साथ जनजागरूकता, जनसहभागिता और लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। यह संपूर्ण प्रक्रिया युवराज अनंत विक्रम सिंह एवं बहुरानी शाम्भवी सिंह की गरिमामयी उपस्थिति एवं सतत निगरानी में संपन्न हुई। उनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और…
Read MoreAmethi UP : यूपी दिवस पर आयोजित हुआ कवि सम्मेलन
धारा लक्ष्य समाचार पत्र साहित्यकार समाज की हर घटना की समीक्षा करता है: अनुपम पांडेय अमेठी। उत्तर प्रदेश राज्य के स्थापना दिवस के शुभ अवसर यूपी दिवस पर संग्रामपुर के मौहरिया बनवीरपुर में कवि व पत्रकार सुधीर रंजन द्विवेदी के संयोजन में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान संघ संग्रामपुर के अध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना ने किया। वरिष्ठ कवि पं.रामबदन शुक्ल पथिक की अध्यक्षता में संपन्न कवि सम्मेलन का सरस संचालन युवा कवि अंकित तिवारी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रतापगढ़ से आए…
Read MoreAmethi UP : अपना दल (एस) की बैठक, कर्पूरी ठाकुर की मनाई गई जयंती,
धारा लक्ष्य समाचार पत्र भेटुआ/अमेठी। जनपद के भेटुआ ब्लॉक अंतर्गत शहरी क्षेत्र में अपना दल (यश) की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती श्रद्धा भाव से मनाई गई। पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर सामाजिक न्याय और समता के उनके विचारों को याद किया। बैठक में संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। विधानसभा क्षेत्र में जोन अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष एवं गांव स्तर पर बूथ कमेटी के गठन पर विचार किया गया। साथ…
Read MoreAmethi UP : नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती पर अमेठी में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, आपात स्थिति से निपटने का किया गया अभ्यास।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र हवाई हमले की आपात स्थिति से निपटने का किया गया जीवंत अभ्यास, डीएम ने तैयारियों पर जताया संतोष। अमेठी। शासन के निर्देशानुसार नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जन्म दिवस के अवसर पर नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन आज दिनांक 23 जनवरी 2026 को सायं 06:00 बजे नवनिर्मित रिजर्व पुलिस लाइन, गौरीगंज, अमेठी में किया गया। मॉक ड्रिल का आयोजन जिलाधिकारी एवं नागरिक सुरक्षा नियंत्रक संजय चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की संभावित आपात स्थिति…
Read MoreAmethi UP : सरस्वती विद्या मन्दिर विवेकानन्द नगर में बसंत पंचमी महोत्सव की धूम
धारा लक्ष्य समाचार पत्र सुल्तानपुर। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सरस्वती विद्या मन्दिर विवेकानन्द नगर की पावन धरा पर मां वीणावादिनी की वीणा के तार झंकृत हो उठे। विद्यालय में प्रकृति पूजा का महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इधर प्रकृति की नई तरंग, उधर भैया बहनों में सांस्कृतिक कार्यक्रम की उमंग हिलोरें मार रही थी। पीले रंग की सजावट में मानो विद्या मन्दिर का कोना-कोना फूलों की कान्ति से मुस्कुरा रहा हो। हवन- सामग्री की पवित्र आहुतियां सम्पूर्ण वातावरण को सुगंधित करती रहीं। आचार्य महेश कुमार शुक्ल ने मंत्रोच्चार…
Read More