धारा लक्ष्य समाचार पत्र
भेटुआ/अमेठी। भेंटुआ ब्लॉक के लोदीपुर गांव स्थित बाबा की कुटी पर जय गुरुदेव सत्संग का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। सत्संग में वक्ताओं ने शुद्ध शाकाहारी जीवन अपनाने पर जोर देते हुए शाकाहार के लाभ और मांसाहार के दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
वक्ताओं ने कहा कि शाकाहार न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति में भी सहायक होता है। मांसाहार से होने वाले शारीरिक व सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में ननके सिंह, शैलेन्द्र सिंह, अमर यादव, अंशु उपाध्याय, वीरेंद्र बहादुर सिंह, पिंटू यादव, लालबहादुर यादव, हरिकेश यादव, ओमप्रकाश यादव, घनश्याम सिंह राज सहित दर्जनों ग्रामीणों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक विजय बहादुर यादव रहे, जबकि आयोजन एवं संगठन में हरिलाल जायसवाल की विशेष सक्रिय भूमिका रही।
सत्संग के समापन पर आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से शाकाहारी जीवन शैली अपनाने और सत्संग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

