धारा लक्ष्य समाचार पत्र चंडीगढ़। नायब सिंह सैनी ने राज्यभर में चल रही बड़ी विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित उच्च स्तरीय ‘प्रगति’ बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में 75 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, कार्य प्रगति तथा निर्धारित समयसीमा के अनुसार उनके क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक परियोजना का कार्य तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों…
Read MoreCategory: News
Chandigadh hariyana news: पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करना जरूरी : नायब सिंह सैनी
धारा लक्ष्य समाचार पत्र चंडीगढ़। नायब सिंह सैनी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती खपत को कम करने के लिए निजी वाहनों के प्रयोग में कमी लाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव होगा, जब आम लोगों को बेहतर और सुगम सरकारी बस सेवा उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन विभाग ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बढ़ती आबादी तथा…
Read MoreRaybareli News: शादी तय होने से नाराज युवकों ने युवती को दी जान से मारने की धमकी, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की भी चेतावनी
raybareli News: शादी तय होने से नाराज युवकों ने युवती को दी जान से मारने की धमकी, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की भी चेतावनी थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे बल्दी मजरे खैरा निवासी एक युवती ने कुछ लोगों पर फोन कर जान से मारने की धमकी देने, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने तथा घर पहुंचकर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता ने थाना महराजगंज में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।प्रार्थिनी कांक्षी पुत्री सुरेश कुमार यादव ने पुलिस को दी गई…
Read MoreRaybareli News: कच्ची शराब कारोबार छोड़ स्वरोजगार से जुड़ रहीं महिलाएं, सीडीओ अंजू लता की पहल बनी मिसाल
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली में मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता की सराहनीय पहल से अवैध कच्ची शराब के कारोबार में लगी महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने का अभियान सफल होता नजर आ रहा है। सीडीओ के निर्देश पर प्रशासन द्वारा महिलाओं को समझाकर स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा सके। मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता ने बताया कि यह अभियान जनपद की 62 ग्राम पंचायतों में चलाया जा रहा है। इन पंचायतों…
Read MoreRaybareli News: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, शिवगढ़ पुलिस की कार्रवाई
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। शिवगढ़ पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शिवगढ़ पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 27 मई 2026 को थाना क्षेत्र के रामपुर टिकरा से आने वाली नहर पटरी के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त सुमित कुमार बाजपेई पुत्र उमापति बाजपेई निवासी ग्राम रामपुर टिकरा, थाना शिवगढ़, जनपद…
Read MoreRaybareli News: गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, किशोरी समेत तीन की मौत, पांच घायल।
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। गंगा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक किशोरी और दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रायबरेली जिले के सलोन थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के पास हुआ, जो प्रतापगढ़ और रायबरेली की सीमा क्षेत्र में बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार दिल्ली से जौनपुर लौट रहे परिवार की तेज रफ्तार कार गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त…
Read MoreRaybareli News: गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार पलटी, पांच घायल।
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली।जगतपुर थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। मथुरा-वृंदावन से दर्शन कर वाराणसी जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।दुर्घटना में कार सवार प्रियंका मिश्रा, मीरा मिश्रा, मनोज मिश्रा, अक्षिता मिश्रा समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही जगतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों…
Read MoreBarabanki UP: मिशन शक्ति केंद्र की पहल से पारिवारिक विवाद सुलझा, महिला को राजी-खुशी ससुराल भेजा गया
धारा लक्ष्य समाचार पत्र बाराबंकी। थाना कोतवाली नगर पुलिस की सक्रिय पहल और मिशन शक्ति केंद्र की समझाइश से एक पारिवारिक विवाद का शांतिपूर्ण समाधान कराया गया। मामले में आवेदक ने अपनी पुत्री को पति एवं ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किए जाने के संबंध में थाना कोतवाली नगर में प्रार्थना पत्र दिया था। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में मामले को गंभीरता से लेते हुए मिशन शक्ति केंद्र की टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद महिला उप निरीक्षक सारिका देवी, महिला आरक्षी प्रीती तिवारी एवं…
Read MoreKothi barabanki:रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया लेखपाल, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप…..
धारा लक्ष्य समाचार पत्र बाराबंकी। जनपद बाराबंकी में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए योगी सरकार की एंटी करप्शन टीम ने तहसील हैदरगढ़ क्षेत्र में तैनात एक लेखपाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम आरोपी लेखपाल को पकड़कर कोठी थाने ले गई, जहां उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, तहसील हैदरगढ़ के सिद्धौर परगना क्षेत्र में तैनात लेखपाल अमित कनौजिया लंबे समय से रिश्वतखोरी को लेकर चर्चा में थे। बताया जा रहा है कि वह किसानों…
Read MoreRaybareli News: चतुर्थ बड़े मंगल पर एनएसबीवीएम में प्रसाद वितरण
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। ज्येष्ठ माह के चतुर्थ मंगलवार को एनएसपीएस परिवार की ओर से अनवरत चल रहे प्रसाद वितरण के क्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं एनएसजीआई संस्थापक-प्रबंधक डॉ. शशिकांत शर्मा तथा अध्यक्ष इंद्रेश विक्रम सिंह ने शहर के सेमरी कोठी सुपर मार्केट स्थित न्यू स्टैण्डर्ड बालिका विद्या मंदिर परिसर में भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर चने और शरबत का प्रसाद वितरित किया । समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ. शशिकांत शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि बड़े मंगल…
Read More