संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, जहरीला पदार्थ खाने की आशंका से मचा हड़कंप

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज/रायबरेली। थाना क्षेत्र के केक्केपुर बेलवा गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार युवक की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और उसे खून की उल्टियां होने लगीं। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। जानकारी के मुताबिक दिलीप कुमार (32 वर्ष) पुत्र निवासी केक्केपुर बेलवा हरियाणा में टावर लाइन का कार्य करता था। करीब…

Read More

डीएम की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय गोवंश संरक्षण समिति की बैठक संपन्न।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली।जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन मूल्यांकन समिति तथा विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में संचालित समस्त अस्थायी एवं स्थायी गो-आश्रय स्थलों, वृहद गो-संरक्षण केन्द्रों तथा कान्हा उपवनों में संरक्षित निराश्रित एवं बेसहारा गोवंशों के भरण-पोषण तथा गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने गोवंशों के लिए पर्याप्त हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु गो-आश्रय स्थलों से सम्बद्ध टैग्ड भूमि पर…

Read More

बारिश का कहर: गरीबों के आशियाने उजड़े, फसलें बर्बाद। झमाझम बारिश ने मचाई तबाही, गांवों में संकट गहराया

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज/रायबरेली। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी है। कहीं गरीबों के आशियाने उजड़ गए तो कहीं किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। जलभराव, बिजली संकट और फसलों के नुकसान से ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।शनिवार को कुसुढ़ी-सागरपुर चौराहे पर अचानक एक विशालकाय पेड़ धराशायी हो गया, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया और घंटों तक आवागमन प्रभावित रहा। वहीं तेज हवाओं और बारिश के चलते…

Read More

दुबई में फंसे बेटे की सलामती को तरस रही मां, अभिनेता शाहरुख खान से लगाई मदद की गुहार

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र के तिलियाकोट स्थित सुनहरी मस्जिद मोहल्ले में रहने वाली एक विधवा मां पिछले सात महीनों से अपने बेटे की सलामती की खबर पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। बेटे से संपर्क टूटने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और मां की आंखें हर पल उसके लौटने की राह निहार रही हैं। पीड़िता सीमा पत्नी मरहूम मोहम्मद कदीर ने बताया कि उनके पति का करीब दस वर्ष पूर्व निधन हो चुका…

Read More

E paper पढ़ें प्रातः कालीन संस्करण हिन्दी दैनिक धारा लक्ष्य समाचार पत्र 25 सितम्बर 2026

Read More

रोहिणी कोर्ट में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को विसर्जन के स्थान पर सम्मानपूर्वक भक्त को भेंट

Dhara lakshya samachar नई दिल्ली (न्यूज़ वार्ता): गणेश विसर्जन के 11वें वार्षिकोत्सव का आयोजन श्रद्धा, भक्ति, सामाजिक सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ किया गया। पिछले ग्यारह वर्षों से निरंतर चली आ रही इस अनूठी परंपरा के अंतर्गत भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं को पारंपरिक रूप से विसर्जित करने के स्थान पर श्रद्धालुओं को सम्मानपूर्वक भेंट किया जाता है। इसी पर्यावरण-अनुकूल एवं श्रद्धापूर्ण परंपरा के अंतर्गत इस वर्ष साकेत कोर्ट की अधिवक्ता सीरत भट को भगवान श्री गणेश की प्रतिमा भेंट की गई। अधिवक्ता सीरत भट ने इस…

Read More

सपा रैली से लौट रही बोलेरो को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे सवार

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। समाजवादी पार्टी की रैली से लौट रहे लोगों से भरी बोलेरो गुरुवार रात एक बड़े सड़क हादसे का शिकार हो गई। मिल एरिया थाना क्षेत्र के मलिकमऊ चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। हालांकि वाहन में सवार लोगों की किस्मत अच्छी रही और बड़ा…

Read More

हनुमानगढ़ी के पास कुत्ते से टकराई बाइक, गंगाजल लेकर लौट रहे श्रद्धालु घायल।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज/रायबरेली। मार्ग पर गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में गंगाजल लेकर लौट रहे बुजुर्ग श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक सड़क पर आए कुत्ते से बाइक टकराने के बाद अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे श्रद्धालु सड़क पर जा गिरे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार बाराबंकी जनपद के असंद्रा थाना क्षेत्र के संगरौरा गांव निवासी 60 वर्षीय राम किशोर अपने साथी रामू के साथ…

Read More

ओसाह सहकारी समिति का भव्य शुभारंभ, किसानों को मिलेंगी बैंकिंग, खाद-बीज और ऋण की सुविधाएं।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र शिवगढ़/रायबरेली। किसानों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शिवगढ़ विकासखंड के अंतर्गत नवनिर्मित बी-पैक्स ओसाह सहकारी समिति का भव्य उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में किसानों, जनप्रतिनिधियों एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह तथा विशिष्ट अतिथि शिवगढ़ ब्लॉक प्रमुख कुंवर हनुमंत सिंह रहे। कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्र के समाजसेवी राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू…

Read More