धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्ट आनंद पाण्डेय गोंडा गोण्डा। उर्वरक वितरण को लेकर सोमवार को साधन सहकारी समिति बनगाई में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद मंगलवार को उपजिलाधिकारी प्रथम बृजेश कुमार वर्मा ने समिति का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समिति के सचिव मदन मोहन तिवारी उपस्थित रहे। उपजिलाधिकारी ने समिति में उपलब्ध उर्वरक स्टॉक, गोदाम, स्टॉक रजिस्टर एवं वितरण अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को निर्धारित दर पर पारदर्शी ढंग से उर्वरक उपलब्ध कराने तथा वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने…
Read MoreCategory: Trivediganj
श्री राम कॉलोनी में जलभराव का असली जिम्मेदार कौन है? प्रॉपर्टी डीलर या नगर पालिका!
श्री राम कॉलोनी में जलभराव का असली जिम्मेदार कौन है? प्रॉपर्टी डीलर या नगर पालिका श्री राम कॉलोनी बनी तालाब! जलभराव पर फूटा गुस्सा, सड़क पर धान रोपकर किया अनोखा प्रदर्शन ब्यूरो रिपोर्ट अब्दुल मुईद बाराबंकी धारा लक्ष्य समाचार बाराबंकी। शहर की चर्चित श्री राम कॉलोनी इन दिनों विकास के दावों पर बड़ा सवाल बनकर खड़ी है। कभी सुनहरे सपने दिखाकर महंगे दामों पर प्लॉट बेचने वाली इस कॉलोनी की तस्वीर अब बदहाल हो चुकी है। हालत यह है कि हल्की बारिश के बाद भी सड़कें तालाब में तब्दील हो…
Read Moreबारिश के मौसम में संक्रमण पर प्रहार नगर पंचायत जैदपुर के सभी 17 वार्डों में एंटी-लार्वा दवाओं का हुआ छिड़काव
रिपोर्ट कृष्ण गोपाल सोनी जैदपुर धारा लक्ष्य समाचार पत्र जैदपुर / बाराबंकी। बारिश के मौसम में संक्रामक एवं मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के उद्देश्य से आदर्श नगर पंचायत जैदपुर ने क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता एवं संक्रमण नियंत्रण अभियान चलाया। नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी के निर्देशन में कस्बे के सभी 17 वार्डों में नालियों तथा संवेदनशील स्थानों पर एंटी-लार्वा दवाओं का छिड़काव कराया गया जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक रोगों के खतरे को कम किया जा सके। अभियान के तहत अधिक जलभराव वाले क्षेत्रों और अन्य प्रभावित स्थानों…
Read Moreश्रावण मास एवं श्रावण शिवरात्रि की तैयारियों को लेकर डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न
श्रद्धालुओं/कावड़ियों की सुरक्षा, सुगम दर्शन एवं निर्बाध यातायात प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम प्रमुख शिवालयों की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा, सुरक्षा, यातायात एवं विद्युत व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्ट राजेश कुमार बाराबंकी बाराबंकी, 27 जुलाई 2026। आगामी श्रावण मास (30 जुलाई से 28 अगस्त 2026) एवं श्रावण शिवरात्रि (11 अगस्त 2026) के दौरान जनपद के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं/कांवड़ियों की भारी भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में बैठक…
Read Moreभीम आर्मी का जोरदार प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
धारा लक्ष्य समाचार पत्र धारा लक्ष्य समाचार बाराबंकी। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ कथित अभद्रता के विरोध में बुधवार को बाराबंकी में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने छात्रावास से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान भीम आर्मी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के अधिकारों को लेकर अपनी नाराजगी जताई। मार्च के दौरान “छात्रों का सम्मान करो”, “शिक्षा…
Read Moreतहसीलबार संगठन के वार्षिक चुनाव 2026 की तैयारियां पूरी, प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत
धारा लक्ष्य समाचार पत्र बाराबंकी/हैदरगढ़। तहसीलबार संगठन के वार्षिक चुनाव 2026 को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। सभी प्रत्याशी अपने-अपने समर्थन में लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं और मतदाताओं से संपर्क साधकर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। चुनाव को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। विभिन्न पदों के दावेदार अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में डटे हुए…
Read Moreनवागत उप जिलाधिकारी अश्वनी प्रताप सिंह व तहसीलदार मालेन्दू भूषण वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
धारा लक्ष्य सामाचार पत्र हैदरगढ़ (बाराबंकी), 18 जुलाई। तहसील हैदरगढ़ में शनिवार को नवागत उप जिलाधिकारी अश्वनी प्रताप सिंह एवं नवागत तहसीलदार मालेन्दू भूषण वर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया तथा प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़, खंड विकास अधिकारी हैदरगढ़, खंड विकास अधिकारी त्रिवेदीगंज, खंड शिक्षा अधिकारी त्रिवेदीगंज सहित तहसील एवं विकास खंड स्तर के विभिन्न विभागों के…
Read Moreनवागत उप जिलाधिकारी अश्वनी प्रताप सिंह एवं नवागत तहसीलदार बैलेंदु भूषण वर्मा ने संभाली हैदरगढ़ तहसील की कमान, बाबा अवसानेश्वर धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
धारा लक्ष्य समाचार पत्र हैदरगढ़ (बाराबंकी)। बाबा अवसानेश्वर महादेव की पावन भूमि हैदरगढ़ तहसील को नवागत उप जिलाधिकारी अश्वनी प्रताप सिंह के रूप में नई प्रशासनिक नेतृत्व क्षमता प्राप्त हुई है। उप जिलाधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण करते ही श्री सिंह ने जनहित एवं धार्मिक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देते हुए अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ सावन मास में आयोजित होने वाले श्रद्धालुओं के विशाल समागम को देखते हुए बाबा अवसानेश्वर महादेव मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी अश्वनी प्रताप सिंह ने मंदिर परिसर,…
Read Moreपूर्व ब्लाक प्रमुख के घर बधाई देने पहुंचे स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह हुआ भव्य स्वागत
धारा लक्ष्य समाचार पत्र त्रिवेदीगंज। विकासखंड त्रिवेदीगंज के अंतर्गत सावित्री मनोज सिंह चुलबुला मनोज सिंह चीलगोलान ककरी ब्लॉक प्रमुख सुनील सिंह के घर बधाई देने पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी मंत्री संसदीय कार्य, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने शौर्य प्रताप सिंह को JEE Advance 2026 की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर देश के बहुप्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थान आईआईटी कानपुर प्रवेश में मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। परिवार को आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर प्रतिष्ठित व्यापारी नेता राजकुमार अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेमनारायण दीक्षित…
Read Moreतहसील बार एसोसिएशन हैदरगढ़ के वार्षिक चुनाव 2026 की नामांकन प्रक्रिया शुरू, 22 जुलाई को होगा भाग्य का फैसला
धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्ट कुलदीप कुमार शर्मा (के.के.) हैदरगढ़ (बाराबंकी)। तहसील बार एसोसिएशन हैदरगढ़ के वार्षिक चुनाव-2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया 14 जुलाई से शुरू हो गई। चुनावी सरगर्मियों के बीच अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। विभिन्न पदों के लिए दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदने के साथ-साथ अपना नामांकन दाखिल करना भी शुरू कर दिया है। अब सभी की निगाहें 22 जुलाई को होने वाले मतदान और परिणाम पर टिकी हैं, जब यह तय होगा कि बार एसोसिएशन की कमान किसके हाथों में जाएगी।…
Read More