ठठेरहा गांव में ग्रामसभा की सुरक्षित भूमि पर निर्माण जारी होने का दावा, धारा 67 के तहत तहसीलदार न्यायालय में भी चल रहा मुकदमा; मुख्यमंत्री और अपर आयुक्त से शिकायत रामसनेही घाट ,बाराबंकी। जनपद बाराबंकी अंतर्गत तहसील रामसनेहीघाट क्षेत्र के ग्राम ठठेरहा, मजरे बनीकोडर में ग्रामसभा की सुरक्षित भूमि पर कथित अवैध कब्जे और निर्माण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गांव की पशुचर और श्मशान भूमि पर अतिक्रमण कर निर्माण कराए जाने के आरोपों ने स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिकायतकर्ता का आरोप…
Read MoreCategory: Haidargadh
डीएपी खाद की किल्लत और कथित कालाबाजारी को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र हैदरगढ़, बाराबंकी।रबी की फसल की बुवाई के बीच डीएपी खाद की किल्लत और कथित कालाबाजारी को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। साधन सहकारी समिति चौबीसी पर शुक्रवार को सैकड़ों किसानों ने जमकर हंगामा किया। समिति पर अव्यवस्थाओं और खाद की कालाबाजारी के गंभीर आरोप लगाते हुए किसानों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। किसानों का आरोप है कि समिति पर सचिव के नियमित रूप से न आने के कारण व्यवस्थाएं पूरी तरह बेपटरी हैं और खाद वितरण में मनमानी की जा रही है। जानकारी के अनुसार…
Read Moreयह है ऐसा विद्यालय की जहां पर रसोईया ने खोला विद्यालय शिक्षक रहे नदारत विद्यार्थी हुए उपस्थित पढ़ें पूरी खबर
धारा लक्ष्य समाचार हैदरगढ़, बाराबंकी। शिक्षा क्षेत्र त्रिवेदीगंज अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय पोखरा में शुक्रवार को शिक्षा व्यवस्था की एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति और विभागीय निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। शुक्रवार सुबह 11 बजे तक विद्यालय में एक भी शिक्षक नहीं पहुंचा था। विद्यालय का मुख्य गेट रसोइया द्वारा खोला गया, जबकि पढ़ाई के लिए विद्यालय पहुंचे बच्चे शिक्षक विहीन परिसर में इधर-उधर घूमते और टहलते नजर आए। निर्धारित समय के काफी देर बाद तक शिक्षकों की अनुपस्थिति से…
Read Moreकोतवाली हैदरगढ़ पुलिस के कार्यों के प्रति लापरवाही, दरोगा की कार्यशैली हुई उजागर
रिपोर्ट सुधीर शर्मा लखनऊ/ बाराबंकी धारा लक्ष्य समाचार बाराबंकी। हैदरगढ़ कोतवाली में तैनात एक पुलिसकर्मी की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि पूछताछ करने पर जनता को ही धमकाया जाता है। मामला टोल प्लाजा का है, जहां बिना हेलमेट के एक बाइक का *1000 रुपये* का चालान किया गया। चालान संख्या *UP347448261113183628* बताई जा रही है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि वाहन स्वामी का आरोप है कि चालान *13 नवंबर 2026* को किया गया, लेकिन चालान पर तारीख *14 नवंबर 2026* दर्शाई गई है। एक दिन…
Read Moreमंझार में विशाल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
खापुरवा की टीम ने 5100 रुपये और ट्रॉफी जीतकर हासिल किया प्रथम स्थान, उपविजेता को मिले 2100 रुपये व ट्रॉफी रिपोर्ट सुधीर शर्मा बाराबंकी/लखनऊ यूपी धारा लक्ष्य समाचार त्रिवेदीगंज, बाराबंकी। विकासखंड त्रिवेदीगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत मंझार में ग्राम प्रधान सतीश यादव के संरक्षण एवं सौजन्य से आज दिन मंगलवार को एक दिवसीय विशाल कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विकासखंडों से आई कई टीमों ने प्रतिभाग कर अपने खेल कौशल और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में खासा…
Read MoreE paper पढ़ें प्रातः कालीन संस्करण हिन्दी दैनिक धारा लक्ष्य समाचार पत्र 06 नवंबर 2026
डिप्टी सीएम के निरीक्षण के बावजूद नहीं सुधर रही स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली, सीएचसी पर 16 में महज पांच कर्मचारी मिले मौजूद
डॉक्टरों पर बाहर की दवाइयां लिखने का आरोप, महज एक रुपये में पर्चा बनवाने वाले गरीब मरीज ने बयां की अपनी बेबसी रिपोर्ट सुधीर शर्मा बाराबंकी धारा लक्ष्य समाचार पत्र त्रिवेदीगंज, बाराबंकी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक द्वारा जनपद बाराबंकी में समय-समय पर स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किए जाने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली में सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। इसका जीता-जागता उदाहरण विकासखंड त्रिवेदीगंज क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिवा एट शुम्भा में देखने को मिला, जहां कर्मचारियों की उपस्थिति और मरीजों को…
Read Moreजीएसटी की छापेमारी से भिलवल में हड़कंप, बड़कऊ ज्वैलर्स के शोरूम और किराना स्टोर पर जांच
कार्रवाई की खबर फैलते ही हैदरगढ़ बाजार में बंद हुईं दुकानें, कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से जीएसटी कर्मी की नोकझोंक, जेल भेजने की धमकी देने का आरोप धारा लक्ष्य समाचार पत्र बाराबंकी। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के भिलवल कस्बे में मंगलवार सुबह केंद्रीय जीएसटी विभाग की टीम ने बड़कऊ ज्वैलर्स के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। सुबह करीब नौ बजे अचानक पहुंची टीम ने ज्वैलरी शोरूम में खरीद-बिक्री के अभिलेखों और स्टॉक की जांच शुरू की। इसके बाद टीम मोधू पुरवा मोड़ स्थित संबंधित किराना स्टोर भी पहुंची और वहां कारोबारी दस्तावेज…
Read Moreतहसील बार हैदरगढ़ में धूमधाम से मनाई गई लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती
रिपोर्ट कुलदीप कुमार शर्मा (के,के) धारा लक्ष्य समाचार हैदरगढ़ बाराबंकी। तहसील बार एसोसिएशन हैदरगढ़ के सभागार में देश के महान स्वतंत्रता सेनानी एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंह एवं महामंत्री संतोष कुमार शुक्ला ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उपस्थित अधिवक्ताओं ने भी लौह पुरुष के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों एवं राष्ट्र के प्रति उनके अतुलनीय…
Read Moreपहली बार पानी भरते ही बैठ गई टंकी का निचला हिस्सा, मरम्मत के बाद भी दरारें!
बाराबंकी के इलियासपुर में पानी की टंकी के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश; अधिकारियों ने जांच और कार्रवाई की बात कही धारा लक्ष्य समाचार बाराबंकी। विकासखंड त्रिवेदीगंज की ग्राम पंचायत इलियासपुर में निर्मित पानी की टंकी की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, टंकी में पहली बार पानी भरते ही उसके निचले हिस्से के बैठने की स्थिति सामने आई। आरोप है कि इसके बाद ठेकेदार और संबंधित इंजीनियरिंग पक्ष ने तत्काल मरम्मत करा दी, लेकिन मरम्मत के बाद भी टंकी में दरारें दिखाई…
Read More