जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
हरचंदपुर रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्यारेपुर गांव में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब अपनी नानी के घर आए एक युवक का शव खून से लथपथ अवस्था में मिला। शव देखकर ग्रामीण व परिजन दहशत में आ गए मृतक युवक के गले पर गहरा कटा घाव पाया गया। जिससे यह साफ हो गया कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है।
जानकारी के अनुसार आपको बताते चले कि मृतक युवक हिमांशु पुत्र स्वर्गीय शिवमंगल उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम नंदाखेड़ा थाना बछरावां जनपद रायबरेली, प्यारेपुर गांव अपनी नानी के यहां गया हुआ था। सुबह जब उसका शव खून से लथपथ अवस्था में ग्रामीणो व पारिवारीजनों ने देखा तो इस सनसनीखेज वारदात से पूरे गांव में सन्नाटा और डर का माहौल व्याप्त हो गया।
सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक हिमांशु की नानी लक्ष्मी की लिखित तहरीर देकर बताया कि हिमांशु की हत्या हिमांशु की बहन ने कुल्हाड़ी से मार कर की है।
प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 245/2025 धारा 103(1) बीएनएस अभियोग पंजीकृत कर मृतक की बहन को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की गई है। इस बाबत क्षेत्राधिकारी महाराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक युवक की नानी की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर घटना में संलिप्त उसकी बहन को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

