जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
बछरावा रायबरेली। मिशन शक्ति फेज 5.0 के अन्तर्गत शनिवार को निर्धारित कार्यक्रम के तहत कंपोजिट विद्यालय मैनाहार कटरा की मीना मंच बालिकाओं को प्रधानाध्यापक सुनीता देवी के नेतृत्व में कोतवाली बछरावां का भ्रमण कराया गया। कोतवाली बछरावां की मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी द्वारा बालिकाओं को एफ0 आई 0 आर0, गिरफ्तारी, साइबर क्राइम से कैसे बचें की जानकारी दी गई।
आत्मरक्षा के संबंध तथा गुड टच-बैंड टच की जानकारी देते हुए बताया गया कि अपनी परेशानी को अपने माता-पिता तथा शिक्षक को बतायें। किसी संकट की स्थिति महिला हेल्पलाइन का बेझिझक प्रयोग करे। हेल्पलाइन के नंबर मोबाइल के रिचार्ज न होने की स्थिति में भी काम करते हैं ।
बालिकाओं के प्रदर्शन की मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी द्वारा सराहना की गई। मीना मंच की सुगमकर्ता वंदना ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत दिनांक 21 सितंबर से 30 सितंबर तक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहें हैं, जिससे मीना जन्मोत्सव , एक दिन की विद्यालय की प्र0अ0 , बैंक का भ्रमण, नुक्कड़ नाटक जेन्डर स्टीरियो, बाल विवाह , दहेज प्रथा , बालिकाओं को नारी सशक्तिकरण से संबंधित सरकार की योजनाएं कन्या सुमंगला की जानकारी दी जा रही है।
मीना मंच की टीम ने हेल्पलाइन का कट आउट भेंट किया। मीना मंच की टीम में पूजा , मंतसा, स्वाती, वैष्णवी, आंचल, साक्षी , करिश्मा, आदि उपस्थित रही।

