Amethi UP: प्रदेश स्तरीय अधिकारी के द्वारा किया गया मनरेगा से हुए कार्यो का निरीक्षण

स्टेट क्वालिटी मॉनिटर मनरेगा संजय कुमार श्रीवास्तव के द्वारा मनरेगा कार्यों का किया गया सत्यापन 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकास खण्ड संग्रामपुर मे मंगलवार को प्रदेश स्तर के अधिकारी ने संग्रामपुर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर मनरेगा से बनाएं गए तालाब, अमृत सरोवरों, विलेज हॉट सहित 9 कार्यों का सत्यापन किया। ब्लॉक संग्रामपुर मुख्यालय पर सुबह करीब 11:00 बजे पहुंचे, अधिकारी ने सबसे पहले क्षेत्र के ग्राम सभा गंगापुर में बने अमृत सरोवर, जरौटा ग्राम सभा का अमृत सरोवर भवसिंहपुर का विलेज हॉट सहित भैरोपुर का अमृत सरोवर और ठेंगहा का मनरेगा पार्क का निरीक्षण किया।

निरीक्षण में केवल भवसिंहपुर में विलेज हॉट संतोष जनक मिला, भैरोपुर का अमृत सरोवर जमीन पर दिखाई ही नहीं दिया वह एक तालाब की तरह दिखाई दे रहा था। ठेंगहा मे बनी अस्थाई गौशाला की स्थिति अच्छी देखकर खुशी जाहिर की।

गंगापुर में तालाब की सुन्दरता को देखकर खुश‌ हुए लेकिन पानी न भरे रहने से नाराजगी जताई। भैरोपुर ग्राम सभा में बने अमृत सरोवर को तालाब के रूप में देखकर नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान जेई आर एस विनोद सिंह, तकनीकी सहायक संजय कुमार, ग्राम विकास अधिकारी संग्रामपुर सुनील कुमार, मिथिलेश यादव, दीपक कुमार मिथिलेश द्वितीय और प्रधान भवसिंहपुर अशोक कुमार उपाध्याय, प्रधान प्रतिनिधि गंगापुर हरिकेश सिंह, प्रधान जरौटा मंशाराम मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Related posts