Amethi भक्ति और उल्लास से गूंजा कस्बा, माता रानी के जागरण में झूमे श्रद्धालु

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

शुकुल बाजार/अमेठी। पाण्डेय गंज चौराहे पर स्थित पंडित राम राज मिश्र महाविद्यालय परिसर में आयोजित भव्य माता रानी के जागरण में भक्तिभाव और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। बाजपेई परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देर रात तक श्रद्धालु माता के भजनों पर झूमते रहे और “जय माता दी” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मातारानी की आरती से किया गया, जिसके बाद लखनऊ से आए प्रसिद्ध कलाकारों ने एक से बढ़कर एक देवी गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। “मैया का चोला है रंग लाल”, “ऊँचे पर्वत भवन निराले”, “माता रानी के भवन में घुटुअन खेलत लांगुरिया” जैसे गीतों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे।

जागरण के दौरान मां काली, शंकर तांडव, सुदामा चरित्र जैसी कई झांकियों का सजीव मंचन किया गया, जिन्हें देखकर उपस्थित भक्तों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

गायिका शीलू श्रीवास्तव ने “आ जा शेरा वालिये तेरा भक्त तुझे बुलाए” और “माता ने बुलाया है भक्त दौड़ा चला आए” जैसे लोकप्रिय भजनों से कार्यक्रम में नई ऊर्जा भर दी।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार, जगदीश्वर बाजपेयी, देवेंद्र नाथ, सुरेंद्र, राजेंद्र, जितेंद्र, केशव बाजपेई ,माधव बाजपेयी, बासुदेव दुबे, राधेश्याम यादव, आदित्य, अभय, अर्जुन, रुद्रांश, आंचल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

रातभर चले इस जागरण ने कस्बे को भक्ति, संगीत और उल्लास के रंगों से सराबोर कर दिया।

Related posts