संग्रामपुर/अमेठी। अक्टूबर माह का अंतिम सप्ताह किसानों के लिए प्राकृतिक आपदा लेकर आया है। किसानो के पके धान की फसल काटकर खेतों में फैलाई गई है। ऊपर से रिमझिम बारिश के कारण धान अंकुरित हो जा रहे हैं।

इस प्राकृतिक आपदा के कारण किसान बहुत परेशान हो गए हैं।
अमेठी जिले के विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के करीब सभी गांवों में लगभग 100 एकड़ से भी अधिक धान की फसल पकने के बाद अभी तक अनाज घर नहीं आया है। और अभी खेतों में ही पड़ा हुआ है।

सोनारी कनू निवासी किसान कालिका प्रसाद सिंह ने बताया कि करीब दो बीघा धान की फसल काटकर खेतों में पड़ी हुई है, लेकिन लगातार हो रही बिन मौसम बारिश के कारण अनाज आने की उम्मीद नहीं लग रही है।
तारापुर निवासी किसान आनंद तिवारी ने बताया कि पशुओं के चारा के लिए मशीन से धान की फसल न कटाकर हाथों से कटाया गया है। लेकिन अनाज खेतों में ही पड़ा हुआ है, बरसात के कारण धान अंकुरित हो रहा है।
इसी प्रकार सैकड़ो किसानों को कहना है इस बार इस बरसात ने किसानों के कमर को तोड़ दिया है।
