धारा लक्ष्य समाचार
छुटमलपुर।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में माल निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन क्लीन” के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण में श्री देवेन्द्र सिंह उप-जिला मजिस्ट्रेट बेहट की अध्यक्षता में सुश्री प्रिया यादव, क्षेत्राधिकारी राजीव वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी एवं विनय शर्मा थानाध्यक्ष थाना फतेहपुर एचएम 980 नीतू कुमार थाना फतेहपुर के द्वारा
दिनांक 30.10.25 को वर्ष 2024 से 2025 के आबकारी अधि0 से सम्बन्धित 08 अभियोगो से बरामद कुल 70 लीटर अवैध शराब जिसकी कीमत करीब 42 हजार रुपये को थाना परिसर के पीछे खाली स्थान पर जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर विनष्टीकरण कराकर कुल 08 माल मुकदमाती का निस्तारण किया गया । दिनांक 30.10.2025 को शस्त्र अधिनियम के 07 माल को तोडकर विषिट किया गया व अन्य भादवि के 07 अभियोगो के माल को वादी को नियमानुसार सुप्रद किया जायेगा कुल 14 माल मुकदमाती का निस्तारण किया गया ।
दिनांक 30.10.2025 को वर्ष 2020 से 2023 के जुआ अधि0 से सम्बन्धित 23 अभियोगो से फड़ से बरामद कुल 8530/- रुपये जिनको नियमानुसार आंकिक शाखा में जमा कराया गया कुल 23 माल मुकदमाती का निस्तारण किया गया । 30.10.2025 को अन्दर मालग्रह मे ऱखे 07 अभियोगो के 73 सिलेण्डर को माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन मे नजदीकी गैस एजेसी के मालिक की अभिरक्षा मे रखे जाने के सम्बन्ध मे उपरोक्त 07 अभियोगो के माल को नजदीकी गैस एजैसी के मालिक श्री मुन्नी देवी की अभिरक्षा मे रखा गया गैस मालिक मुन्नी देवी उपरोक्त को भली भाति अवगत कराया गया कि जब भी माननीय न्यायालय मे माल मुकदमाती उपरोक्त को पेश किया जायेगा तो आप अविलम्ब माल को अपनी अभिरक्षा से मा0न्यायालय के समक्ष पेश करेगे
नष्ट कराये गये मालों का विवरण
70 लीटर अवैध देशी देशी शस्त्र अधि0 के 14 मालों में से 07 माल को तोडकर नष्ट किया गया व अन्य 07 अभियोगो के माल को वादी को नियमानुसार सुपुर्द किया जायेगा
23 अभियोगो से फड़ से बरामद कुल 8530/- रुपये जिनको नियमानुसार आंकित शाखा में जमा कराया गया
07 अभियोगो के माल को नजदीकी गैस एजैसी के मालिक मुन्नी देवी की अभिरक्षा मे रखा गया
मालों के निस्तारण हेतु गठित टीम के सदस्यो के नाम
सुश्री प्रिया यादव क्षेत्राधिकारी सदर, देवेन्द्र सिहँ उप जिला मजिस्ट्रेट बेहट, राजीव वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी विनय शर्मा थानाध्यक्ष थाना फतेहपुर एचएम 980 नीतू कुमार थाना फतेहपुर आदि मौजूद रहे।

