Amethi UP : उपजिलाधिकारी सात्विक श्रीवास्तव ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।

 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

लावारिस नवजात बच्ची सहित सभी बच्चों का लिया हालचाल, बेहतर देखरेख के दिए निर्देश।

अमेठी। आज दिनांक 1 नवम्बर 2025 को उपजिलाधिकारी/प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सात्विक श्रीवास्तव ने जिला चिकित्सालय मलिक मोहम्मद जायसी, गौरीगंज अमेठी का भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान उन्होंने लावारिस नवजात बच्ची सहित सभी बच्चों का हालचाल जाना तथा उनकी देखभाल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

श्रीवास्तव ने उपस्थित डॉक्टरों, चाइल्ड हेल्पलाइन टीम तथा पुलिस टीम को बच्चों की अच्छी देखरेख एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अस्पताल के सीएमएस डॉ. लईक, चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर गौरव श्रीवास्तव तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts