Amethi UP : भव्य कलश यात्रा के साथ राम कथा का शुभारंभ, भक्तों ने लगायें जमकर जयकारे।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रीछ घाट, गोमती तट से पवित्र जल लेकर हुआ कलश पूजन

शुकुल बाजार/अमेठी। शुक्रवार को आगामी राम कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा पंडित शशि शेखर महाराज जी की अगुवाई में निकाली गई।

कलश यात्रा माता फेर पब्लिक इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर पांडे गंज होते हुए रीछ घाट गोमती नदी तट तक पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक अनुष्ठान के बीच श्रद्धालु महिलाओं ने पवित्र गोमती जल से कलश भरा।

तत्पश्चात कलश यात्रा पुनः विद्यालय प्रांगण तक लौटी।
यात्रा के दौरान भक्तों द्वारा “जय श्री राम” और “सीता राम” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पंडित शशि शेखर महाराज जी ने बताया कि कलश यात्रा का उद्देश्य समाज में आस्था, एकता और धर्म के प्रति जागरूकता फैलाना है।

आयोजक अनुपम शुक्ला ने सभी भक्तों से राम कथा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Dhara Lakshya samachar के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts