धारा लक्ष्य समाचार पत्र
विशिष्ट अतिथि के रूप मौजूद खंड शिक्षा अधिकारी शशांक मिश्रा ने विजेता बच्चों को वितरित किए पुरस्कार।
संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर विकास खंड के जूनियर विद्यालय जरौटा में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में क्षेत्र के 15 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के बाद विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधान प्रतिनिधि कैलाश मिश्रा और विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी शशांक मिश्रा मौजूद रहे। प्रधान प्रतिनिधि ने फीता काटकर खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
जिसमें 200 मीटर बालिकाओं की दौड़ में जूनियर विद्यालय जरौटा की बालिकाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। और मड़ौली की बालिकाओं ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
तारापुर की छात्राएं कबड्डी बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर रही तो उत्तर गांव की बालिकाएं दूसरे स्थान पर रही।
खो – खो प्रतियोगिता में मड़ौली की बालिकाएं प्रथम स्थान पर रही। प्राथमिक विद्यालय जरौटा के बच्चों ने 100 मीटर दौड़ में बाज़ी मारी।
इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी शशांक मिश्रा और प्रधान प्रतिनिधि कैलाश मिश्रा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया।
इस मौके पर नोडल अधिकारी विवेकानंद द्विवेदी, प्रधानाध्यापक राम हरख, राम हर्ष सिंह प्रधानाध्यापक राजापुर अमेरुवा, हरिबक्श सिंह, विवेक मिश्र, महमूद आलम, सुनील मिश्र, कंचन, सुमन, गीता एवं अन्य अध्यापक गण उपस्थित रहे।

