Sitapur Uttar Pradesh: सीतापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच वांछित आरोपी अलग-अलग थानों से गिरफ्तार

एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में चला अभियान — रामपुरकलां, कोतवाली नगर, रेउसा और बिसवां पुलिस टीमों ने दिखाई सक्रियता, सभी आरोपियों को न्यायालय में किया गया पेश।

धारा लक्ष्य समाचार 

रिपोर्ट शफीक अहमद सीतापुर

सीतापुर। पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत पुलिस ने पांच वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एसपी के निर्देश पर संबंधित क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में थाना रामपुरकलां, कोतवाली नगर, रेउसा और बिसवां पुलिस टीमों ने अलग-अलग अभियोगों में वांछित अभियुक्तों को दबोचा।

थाना रामपुरकलां पुलिस ने 2 अभियुक्त — आलोक उर्फ ललित यादव और अभय यादव को पकड़ा। कोतवाली नगर पुलिस ने 1 अभियुक्त इरफानुल कादरी चुर्वेदी, थाना रेउसा ने मोहम्मद रजा और थाना बिसवां पुलिस ने मो. मेहताब को गिरफ्तार किया।

सभी अभियुक्तों को संबंधित मामलों में न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Related posts