Sitapur Uttar Pradesh: ऑपरेशन गिरफ्तारी: सीतापुर पुलिस ने दबोचे 10 वांछित वारण्टी

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में की गई प्रभावी कार्रवाई

धारा लक्ष्य समाचार शफीक अहमद, सीतापुर

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीतापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने दस वांछित वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारीगण के निकट पर्यवेक्षण में संचालित हुई।

थाना रामकोट पुलिस ने तीन वारण्टी — रामनरेश, चूँ-चूँ और रामकिशोर पुत्रगण छोटेलाल को गिरफ्तार किया

रामपुरकलां पुलिस ने मोहित पुत्र बैद उर्फ सुरेश, खैराबाद पुलिस ने सर्वेश कुमार पुत्र छोटेलाल पासी, तालगांव पुलिस ने रामजीवन पुत्र जानकी, और मछरेहटा पुलिस ने सुरेश पुत्र रामलाल को गिरफ्तार किया। वहीं तंबौर थाना पुलिस ने तीन वारण्टी — चुन्नी कुमार पुत्र इन्सार, हसीब पुत्र स्व. मतीन और सोनू पुत्र रामकुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

सभी अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय में प्रचलित वादों के अनुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने टीमों के इस सराहनीय अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीतापुर पुलिस हर स्तर पर तत्पर और प्रतिबद्ध है।

Related posts