Sitapur Uttar Pradesh: सीतापुर में रिश्वतखोरी का मामला उजागर: दारोगा सस्पेंड

धारा लक्ष्य समाचार 

सीतापुर से शफीक अहमद की रिपोर्ट

सीतापुर। सदरपुर थाने के एक दारोगा का महिला से रिश्वत मांगने वाला ऑडियो वायरल होने पर पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया।

सोशल मीडिया पर सामने आए ऑडियो में दारोगा को कार्रवाई के बदले अवैध धन की मांग करते सुना गया, जिसे गंभीर मानते हुए SP ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत तत्काल सस्पेंशन का आदेश दिया।

प्राथमिक जांच में ऑडियो को पुख्ता सबूत मानते हुए विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। घटना के बाद विभाग में स्पष्ट संदेश गया है कि भ्रष्टाचार पर अब सीधी और सख्त कार्रवाई होगी।

Related posts