धारा लक्ष्य समाचार पत्र
अमेठी। शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमेठी अपर्णा रजत कौशिक ने सोमवार 25 नवंबर 2025 को जनपद भ्रमण के दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे स्थित विभिन्न ड्यूटी प्वाइंट्स व यातायात व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने चेकिंग व्यवस्था, ट्रैफिक मूवमेंट, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सक्रियता व सुरक्षा व्यवस्था का विस्तार से अवलोकन किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी में लगे पुलिस बल को सतर्क रहकर दायित्वों का निर्वहन करने तथा यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि मार्ग पर आने-जाने वाले सभी वाहन चालकों को आवश्यक जागरूकता, सुगम यातायात तथा त्वरित सहायता उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के समय क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

