Barabanki UP: नवागत जिलाध्यक्ष रामसिंह वर्मा ने चिलौकी पहुंच कर एसआईआर का लिया जायजा

धारा लक्ष्य समाचार पत्र 

बाराबंकी। मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत आज बूथ संख्या 133 पर ग्राम प्रधान सोमनाथ लोधी राजपूत के नेतृत्व में भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राम सिंह वर्मा ने निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान सोमनाथ ने जिला अध्यक्ष राम सिंह वर्मा को अंग वस्त्र एवं बुके भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रेम प्रकाश द्विवेदी ने की। इस अवसर पर शक्तिकेंद्र संयोजक ज्ञान प्रकाश वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ला, दशरथ लाल चौहान, नदीम, रामतेज वर्मा, शाहिद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts