Barabanki UP: रोजगार मेला आज, 5 कंपनी के अधिकारी लेंगे साक्षात्कार 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

बाराबंकी। जिला सेवायोजन कार्यालय, परिसर में एक रोजगार मेला 29 नवंबर को प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जायेगा, जिसमें निजी क्षेत्र लगभग 05 कम्पनियों द्वारा

प्रतिभागकर साक्षात्कार परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। इच्छुक अभ्यर्थी आनलाइन आवेदन कर अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों, बायोडाटा तथा फोटो सहित जिला सेवायोजन कार्यालय, बाराबंकी में प्रातः 10 बजे उपस्थित होकर मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।

रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले नियोजकों का विवरण जिला सेवायोजन कार्यालय, बाराबंकी के सूचना पट पर आयोजन की तिथि को उपलब्ध रहेगा।

Related posts