तहसील में राजस्वकर्मियों का विरोध तेज
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
बाराबंकी। तहसील रामसनेहीघाट, परिसर में शुक्रवार को लेखपालों ने जोरदार विरोध दर्ज कराया। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस धरना-प्रदर्शन में राजस्वकर्मियों ने फतेहपुर के एसडीएम पर एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई।धरना लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष अश्वनी मिश्रा के नेतृत्व में शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लेखपाल मौन बैठकर न्याय की मांग करते दिखे। लेखपालों का कहना है कि फतेहपुर जनपद के लेखपाल सुधीर की कथित मौत अधिकारियों की प्रताड़ना का नतीजा है, और इसके लिए एसडीएम को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।
अध्यक्ष अश्वनी मिश्रा ने कहा कि लेखपाल अपनी जिम्मेदारियां पूरी ईमानदारी से निभाते हैं, लेकिन अधिकारियों की दबावपूर्ण कार्यप्रणाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने साफ चेतावनी दी अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।पूरे प्रदेश में लेखपालों का यह विरोध आंदोलन तेजी पकड़ चुका है और प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव लगातार बढ़ रहा है।

