Balrampur Uttar Pradesh: तुलसीपुर में कसौधन समाज युवा के राष्ट्रीय महामंत्री पीतांबर वैश्य का हुआ स्वागत

धारा लक्ष्य समाचार विनय कुमार 

बलरामपुर ब्यूरो चीफ तुलसीपुर में राष्ट्रीय युवा कसौधन के राष्ट्रीय महामंत्री पीतांबर वैश्य का आगमन मंगलवार को तुलसीपुर स्थित एमडीएस में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में हुआ। तुलसीपुर आगमन पर कसौधन समाज के अध्यक्ष प्रभाकर कसौधन के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

समिति के पदाधिकारियों ने श्री वैश्य को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम के दौरान श्री वैश्य ने आगामी जनवरी माह में बिहार में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कसौधन सम्मेलन की जानकारी साझा की। कसौधन समाज को कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया।इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी अमित कसौधन, आलोक कसौधन, जयओम कसौधन, अखिलेश आर्य कसौधन तथा राम कुमार कसौधन आदि उपस्थित रहे।

Related posts