Amethi UP : गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करने मे ही सच्चा आनंद मिलता है – संदीप पाण्डेय

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

चंद्र मोहन मानव सेवा संस्थान द्वारा 29 गांवों के हजारों जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल, बना जनसेवा का मिशाल

अमेठी। कड़ाके की ठंड के बीच चंद्र मोहन मानव सेवा संस्थान ने एक बार फिर मानव सेवा की अनुकरणीय मिसाल पेश की है। जनपद अमेठी एवं तहसील क्षेत्र के बाईपास अंतू रोड स्थित बाईपास पर आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष संदीप पांडेय (डब्बू) के नेतृत्व में 29 गांवों के हजारों गरीब, निर्धन एवं असहाय लोगों को कंबल वितरित किया गया।

यह सेवा कार्यक्रम कोई नया प्रयास नहीं है, बल्कि इस संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष 30 दिसंबर को नियमित रूप से यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। भीषण ठंड में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से वर्षों से यह अभियान लगातार निरन्तर चलाया जा रहा है।

चंद्र मोहन मानव सेवा संस्थान अपने नाम के अनुरूप समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है। कंबल वितरण के साथ-साथ संस्थान गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में एक बोरी चीनी, घी एवं अन्य आवश्यक घरेलू सामग्री उपलब्ध कराकर सहयोग करता है। इन्हीं सामाजिक कार्यों के चलते संस्थान क्षेत्र में एक भरोसेमंद एवं अग्रणी सामाजिक संस्था के रूप में अपनी पहचान बना चुका है।

संस्थान के अध्यक्ष संदीप पांडेय ने बताया कि वर्ष 2014 से यह सेवा कार्य बिना किसी व्यवधान के निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करना है।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “मैं वोट की राजनीति नहीं करता और न ही चुनाव लड़ने की कोई मंशा है। गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा में ही मुझे सच्चा आनंद मिलता है। ईश्वर ने जो मुझे दिया है, उसी का एक अंश समाज के कमजोर वर्ग तक पहुंचाना मेरा कर्तव्य है।”

इस कार्यक्रम में मोहन लाल पांडेय, प्रदीप पांडेय, बृजेश मिश्रा, एडवोकेट राजेश मिश्रा, शोले सिंह, अनिल कुमार मिश्रा, शिवापति त्रिपाठी, विकास शुक्ला, राहुल दूबे, सूरज द्विवेदी, विपिन, विकास सहित दर्जनों लोग प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Related posts