धारा लक्ष्य समाचार पत्र
यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव शिवेन्द्र विक्रम सिंह ने साफ किया पोस्टर,थाने में दी तहरीर
अमेठी। आज दिनांक 30 दिसंबर 2025 दिन मंगलवार को जनपद अमेठी के थाना संग्रामपुर क्षेत्र के कांग्रेस यूथ के वर्तमान प्रदेश सचिव शिवेंद्र प्रताप सिंह ने थाना संग्रामपुर में एक लिखित तहरीर दी की कांग्रेस पार्टी के नेता वर्तमान सांसद अमेठी किशोरी लाल शर्मा की छायाचित्र पर अज्ञात दुष्ट प्रवृति के व्यक्ति द्वारा लगी ऊंची होल्डिंग पर पान की पीच सबसे गंदा करके अपमानित करने का प्रयास किया गया।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में सांसद किशोरी लाल शर्मा अमेठी में अच्छी छवि के लिए पहचाने जाते हैं उनके छायाचित्र पर ऐसे कृत्य कार्य करने वाले दुष्ट प्रवृत्ति के लोगों के लिए दंडात्मक कार्रवाई हेतु हमने थाना संग्रामपुर में लिखित तहरीर दी तहरीर पर पुलिस ने जांच कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।
इस कृत्य पर ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश मिश्रा, विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह लोहा, अम्बेश शुक्ला, अवधेश सिंह, लालता सरोज, सूरज सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर की है।

