Amethi UP : रामगंज चौकी के तेजतर्रार उप निरीक्षक संजय सिंह को मिली संग्रामपुर थाने की कमान।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

अमेठी। जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराधों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अमेठी अपर्णा रजत कौशिक ने संग्रामपुर थाने में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है।

संग्रामपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह को हटाकर उन्हें रिट सेल का प्रभारी बनाया गया है।

वहीं जनपद की रामगंज चौकी में तैनात तेजतर्रार सब इंस्पेक्टर संजय सिंह को अब संग्रामपुर थाने की कमान सौंपी गई है।

पुलिस अधीक्षक के इस फैसले को थाना स्तर पर कार्यप्रणाली सुधारने और शिकायतों के त्वरित निस्तारण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

▪️ एसपी अमेठी अपर्णा रजत कौशिक का बड़ा एक्शन
▪️ संग्रामपुर थाने में बदला प्रभारी
▪️ अखिलेश सिंह बने रेट सेल प्रभारी
▪️ SI संजय सिंह को मिली संग्रामपुर थाने की कमान

Related posts